गर्मी का टॉर्चर जारी है। इस बार तो गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। पारा तो 52 तक पहुंच गया है और अब तक राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं हीटवेव का भी अलर्ट जारी है। जरा सोचिए गर्मी इतनी ज्यादा है, लू से शरीर का क्या हाल होगा। बता दें कि लू एक गर्म हवा होती है, जो शरीर के तापमान को असंतुलित कर देती है, जिससे चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दादी-नानी के जमाने से लू से बचाव के लिए कच्चे प्याज का उपाय किया जाता है। आइए जानते हैं कि कच्चा प्याज कैसे लू से बचाता है। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है। Pooja Kedia, nutritionist at Cloudnine Group of Hospitalsइस बारे में जानकारी दे रही हैं।
कच्चा प्याज कैसे लू से बचाता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज में कुछ नेचुरल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। यह शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लू लगने की संभावना कम हो जाती है।
इसमें क्वरसेटिन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर को गर्मी के प्रभाव से बचाता है और सेल्स को डैमेज होने से रोकता है।
गर्मी में पसीने के साथ शरीर से सोडियम और पोटेशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। प्याज इनकी भरपाई करने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन और लू का खतरा कम होता है।
एक्सपर्ट आगे बताती हैं कि कई ग्रामीण इलाकों में लोग कच्चे प्याज का रस कानों के पीछे या तलवों पर लगा कर निकलते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और लू के लक्षणों से बचाव होता है।
कब और कितनी बार करना चाहिए कच्चे प्याज का सेवन?
- सबसे अच्छा समय है दोपहर के भोजन में या सुबह के नाश्ते के साथ
- तेज धूप में निकलने से पहले प्याज का सेवन करें, ताकि शरीर पहले से तैयार रहे।
- दिन में 1 मध्यम आकार का कच्चा प्याज काफी होता है
- अगर गर्मी बहुत ज्यादा है, तो दिन में दो बार खा सकते हैं, एक बार दोपहर और एक बार शाम को।
कैसे करें प्याज का सेवन?
- सलाद में काटकर नींबू और काला नमक डालकर खाएं।
- छाछ या दही के साथ मिलाकर खाएं।
- लहसुन और हरी मिर्च के साथ प्याज की चटनी बनाकर खा सकते हैं।
- पुदीना और प्याज के साथ ठंडा रायता
- अगर गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो कम मात्रा में खाएं।
- जिन लोगों को प्याज से एलर्जी है, उन्हें इससे बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें-क्या एवोकाडो खाने से तनाव कम हो सकता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों