क्या एवोकाडो खाने से तनाव कम हो सकता है?

एवोकाडो एक बेहतरीन फल है, जिससे सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानती होंगी इससे तनाव या स्ट्रेस को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।
Updated:- 2025-06-16, 18:53 IST
image

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना बेहद आम बात हो गई है। हर कोई तनाव में है, किसी के ऊपर काम का प्रेशर है, तो कोई पढ़ाई की टेंशन में है या फिर कोई अपनी निजी जीवन की उलझनों के कारण तनाव से पीड़ित है।कोई भी इससे बच नहीं सकता है। वहीं ज्यादा तनाव लेना अच्छी बात नहीं होती है। इससे न सिर्फ मेंटल हेल्थ खराब होता है बल्कि आपको और भी कई तरह की समस्याएं होतीहै। लोग अक्सर तनाव से बचने के लिए कोई ना कोई उपाय ढूंढते रहते हैं ऐसे में क्या आपको मालूम है कि आप अगर एवोकाडो को डाइट का हिस्सा बनती है तो आपको तनाव से राहत मिल सकती है जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी दी है आईए जानते हैं कि क्यों एवोकाडो तनाव को कम कर सकता है इसमें ऐसा क्या खास है।

क्या एवोकाडो खाने से तनाव कम हो सकता है?

avocado- FOR STRESS

एक्सपर्ट के मुताबिक इसी वजह से एवोकाडो को सुपरफूड कहा जाता है। यह फल विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इसमें फाइबर की भी मात्र अच्छी खासी होती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें विटामिन B5, जिसे पैंटोथैनिक एसिड कहा जाता है, इसके अलावा इसमें विटामिन b6 और फोलेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी बी विटामिन शरीर में एनर्जी बनाए रखने और दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। बी6 न्यूरोट्रांसमीटर जैसे सोरोटोनिन और डोपामिन के निर्माण में मदद करता है। इससे डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-गर्भपात से बचने के लिए क्‍या करना चाहिए? एक्‍सपर्ट से जानें

एवोकाडो को डाइट में कैसे शामिल करें?

Avocado-benefits-

  • आप इसे डायरेक्ट टुकड़ों में काट कर खा सकतीं हैं।
  • स्मूदी बनाकर पी सकती हैं।
  • इसके अलावा इसे सलाद के रूप में खा सकती हैं।
  • सुबह के नाश्ते में एवोकाडो टोस्ट खा सकती हैं।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है और यह कैलोरी में थोड़ा हाई होता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से बचे

यह भी पढ़ें-दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी हैं ये 4 चीजें, खाएंगी तो हड्डियां होंगी इतनी मजबूत कि हर कोई पूछेगा राज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।