लू और चिलचिलाती धूप नहीं कर पाएगी आपको बीमार, गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें ये 2 प्राणायाम

बढ़ते तापमान का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। चढ़ते हुए पारे का साथ बॉडी हीट भी बढ़ने लगती है। बॉडी हीट बढ़ने पर बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में लू की वजह से डिहाइड्रेशन, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। जब बात यहां बॉडी को ठंडा करने की हो रही है, तो हमारा मतलब ठंडे साबुन से नहाने, एसी में सोने या ठंडा पाउडर लगाने से नहीं है बल्कि हमारा मतलब शरीर के अंदर की गर्मी को कम करने से है। चिलचिलाती गर्मी और लू के बीच शरीर को ठंडा रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। ठंडी तासीर वाली चीजों को डाइट में शामिल करने के अलावा कुछ प्राणायाम भी इस मौसम में शरीर को ठंडक दे सकते हैं। इन्हें रोजाना करें। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम

- अनुलोम-विलोम प्राणायाम शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
- बॉडी हीट को कम करने में भी यह बेहद फायदेमंद है।
- सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठ जाएं।
- आपको सुखासन या पद्मसान में बैठना है।
- इसे करने के लिए अपने दाएं नथुने पर दाएं हाथ का अंगूठा रखें।
- इसके बाद आपको दूसरे नथुने यानी बाएं नथुने से सांस को अंदर की तरफ खींचे।
- अब सांस खींचते ही बाएं नथुने को बंद कर दें।
- अब दाहिने नथुने से अंगूठा हटाएं और सांस छोड़ें।
- इसके बाद आपको दाएं नथुने से ही सांस को अंदर की तरफ खींचना है।
- इसे आपको बाएं नथुने से बाहर निकालना है।
- इसी तरह इस प्रोसेस को दोहराते रहे।
- इस प्राणायाम को करने से तनाव कम होता है, दिमाग को शांति मिलती है और बॉडी हीट भी कम होती है।
- इससे एंग्जायटी से राहत मिलती है और नींद भी अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना
चंद्रभेदी प्राणायाम

- यह एक शीतलकारी प्राणायाम है।
- इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
- इसे करने के लिए सुखासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं।
- रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें।
- दाहिने नथुने को अंगूठे से बंद करें।
- बाएं नथुने से धीरे-धीरे सांस लें।
- फिर बाईं नासिका को बंद करें और दाहिनी नासिका खोलकर सांस को धीरे-धीरे बाहर छोड़ें।
- यह इस प्राणायाम का एक राउंड हुआ। इसे आपको 10-15 बार दोहराना है।
- इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
- यह मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन कम करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
- गर्मियों में शरीर के अतिरिक्त तापमान को कंट्रोल करने में यह मदद करता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद जरूर करने चाहिए ये 2 योगासन, इनमें छिपा है अच्छी सेहत का राज
ये दोनों प्राणायाम शरीर को ठंडक दे सकते हैं। गर्मियों में इन्हें रूटीन में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।