herzindagi
image

स्मूदी के इस गिलास में छिपा है महंगे फेशियल जैसा ग्लो, रोजाना डाइट में शामिल करने से मिल सकता है बेदाग निखार

क्या आपको पता है कि अगर आप स्किन पर बेदाग निखार लाना चाहती हैं, तो इसका राज एक्सपर्ट की बताई इस स्मूदी में छिपा है। इससे आपको महंगे फेशियल जैसा ग्लो मिलेगा और शरीर में ताकत भी आएगी।  
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 15:16 IST

चेहरे पर निखार लाने के लिए हम लड़कियां अलग-अलग नुस्खे आजमाती हैं। फेस पैक, फेशियल और भी स्किन केयर रूटीन से जुड़ी कई चीजें फॉलो करती हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि चेहरे पर निखार लाने के लिए स्किन केयर के साथ, हेल्दी डाइट भी जरूरी है। सही खान-पान में हेल्दी स्किन का राज छिपा है। गट हेल्थ को सुधारने और चेहरे पर चमक लाने में विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें मदद कर सकती हैं। यह स्मूदी, स्किन को साफ, जवां और ग्लोइंग बनाती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

स्मूदी के इस गिलास मे छिपा है फेशियल जैसा ग्लो

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • इसमें ग्लूटाथियोन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो चेहरे को डिटॉक्स करने और एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है। इस स्मूदी को पीने से इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
  • यह कोलेजन और स्किन इलास्टिसिटी को बूस्ट करता है। इससे हाइड्रेशन में सुधार होता है, स्किन टोन बेहतर होती है और चेहरे पर निखार आता है।
  • यह स्किन गट हेल्थ में भी सुधार करती है। गट और हमारी स्किन का सीधा रिश्ता है। ऐसे में गट हेल्थ खराब होने का असर, स्किन पर भी होता है।
  • नारियल पानी सेल्स को रिपेयर करने और एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है। पुदीने की पत्तियां, इंफ्लेमेशन कम करती है और इनसे स्किन साफ होती है।
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन-ई होता है। यह स्किन के ढीलेपन को कम करते हैं और कोलेजन को बूस्ट करते हैं।
  • सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है। यह स्किन को डिटॉक्स करता है।
  • ब्राजील नट, सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये स्किन में लचक बनाए रखते हैं।
  • काजू में जिंक और विटामिन-सी की काफी मात्रा होती है। यह स्किन में निखार लाते हैं और स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं।
  • दालचीनी पाउडर, सर्कुलेशन में सुधार करता है और चेहर पर चमक लाता है।
  • गोंद कतीरा, गट हेल्थ में सुधार करता है और इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है। वहीं, चिया सीड्स, ओमेगा-3 और एंटी-ऑक्लीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये स्किन को मुलायम और स्ट्रेस फ्री बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- सब पूछेंगे दमकते चेहरे का राज, रोज सुबह करें ये 2 योगासन

चेहरे पर निखार ला सकती है यह स्मूदी

coconut water for summer health

सामग्री

  • नारियल पानी- 1 गिलास
  • पुदीने की पत्तियां- 5-6
  • अखरोट- 4 छोटे टुकड़े
  • सूरजमुखी के बीज -1 टेबलस्पून
  • ब्राजील नट- 1
  • काजू- 1
  • आम- 2 टेबलस्पून
  • दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
  • गोंद कतीरा- 1 टेबलस्पून
  • चिया सीड्स- 1 टेबलस्पून

विधि

  • अखरोट, सूरजमुखी के बीज, ब्राजील नट और काजू को भिगोएं।
  • इन्हें नारियल पानी, आम, पुदीने की पत्तियां और दालचीनी पाउडर के साथ ब्लेंड कर लें।
  • इसे एक गिलास में निकाल लें।
  • ऊपर से चिया सीड्स और गोंद कतीरा डालें।
  • इसे रोजाना पिएं।

 

 यह भी पढ़ें- गुम हो गई है चेहरे की रौनक तो रोज सुबह उठकर करें यह 1 काम, चांद की तरह चमकता रहेगा आपका चेहरा

 

चेहर पर निखार लाने में यह स्मूदी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।