Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

पेट में बनती है गैस? इस स्‍पेशल चाय से मिलेगी राहत

अगर आपको भी पेट में गैस के कारण परेशानी होती है, तो समस्‍या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए दादी मां का बताया सालों पुराना असरदार नुस्‍खा एक बार जरूर आजमाएं। 
Updated:- 2023-05-01, 12:24 IST
ayurvedic nuskha for gas

क्या आपके पेट में हमेशा गैस बनती है?
क्या गैस की वजह से पेट में दर्द रहता है?
क्या पेट हमेशा फूला-फूला सा रहता है?
पेट में गैस बनना आम समस्या है और इससे ज्‍यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसा तेज मिर्च मसाले वाले भोजन करने, तली और मैदे वाली चीजें खाने या कई बार ज्यादा खाने की वजह से होता है। बहुत सारे लोग गैस की समस्या को हल्के में लेते हैं, लेकिन यह कब्ज, बवासीर, डायरिया, सीने में जलन और उल्टी जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।

ऐसे में दवा खाकर साइड इफेक्ट्स को बुलावा देने से बेहतर है कि आप दादी मां के बताए गए सालों पुराने घरेलू नुस्खों को आजमाएं। इनकी मदद से न सिर्फ आपकी समस्‍या दूर होगी, बल्कि कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।

पहले लोग डॉक्‍टरों के पास कम जाते थे और दादी मां के नुस्‍खों से ही अपनी छोटी-छोटी समस्‍याओं को दूर कर लेते थे। ऐसा नहीं है कि इन नुस्‍खों ने अब काम करना बंद कर दिया हैं, बल्कि हमने इन्‍हें आजमाना बंद कर दिया है। ये नुस्‍खे आज भी कारगर हैं। आज हम आपको पेट की गैस को दूर करने में मददगार दादी मां का एक नुस्‍खा बताने जा रहे हैं। इसके बारे में हमने आयुर्वेद एक्‍सपर्ट डॉ चेताली से भी बात की है।

आयुर्वेद‍िक चाय

ayurvedic tea for gas

यह गैस की परेशानी से तुरंत राहत दिलाने वाला आयुर्वेदिक उपाय है।

इसे जरूर पढ़ें:इन 5 चीज़ों को खाने से तुरंत मिल सकती है गैस से राहत, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

आयुर्वेदिक चाय की सामग्री

  • अजवाइन- 1 छोटा चम्‍मच
  • जीरा-1 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी
  • पानी- 1 कप

विधि

  • इसे बनाने के लिए 1 पैन में अजवाइन, जीरा और सेंधा नमक डालकर भून लें।
  • फिर इसमें 1 कप पानी डालें।
  • इसे 2-3 मिनट के लिए उबालें।
  • फिर इसे छानकर वज्रासन में बैठकर पिएं।

फायदे

  • इन सभी चीजों का इस्‍तेमाल गैस की समस्‍या को दूर करने के लिए लगभग हर घर में किया जाता है। हींग के साथ अजवाइन और जीरा वात असंतुलन को दूर करता है। अजवाइन में थाइमोल पाया जाता है, जो गैस से छुटकारा दिलाता है।
  • हींग में कार्मिनेटिव और एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पेट में दर्द, पेट का फूलना और ऐंठन को कम करते हैं। हींग पाचन को भी दुरुस्‍त रखती है, इसलिए ज्‍यादातर गैसी फूड्स जैसे गोभी, अरबी आदि को बनाने के लिए हींग का इस्‍तेमाल किया जाता है।
  • गैस और एसिडिटी से तुरंत छुटकारा दिलाने के लिए जीरा सदियों पुराना घरेलू उपचार है। यह पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है।
  • जब आप वज्रासन मुद्रामें इस चाय का सेवन करते हैं, तब वात बैलेंस में रहता है और गैस, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

पेट की गैस से बचने के लिए क्या करें?

stomach pain

  • मैदे और तली हुई चीजें खाने से बचें, क्‍योंकि इन्‍हें पचाना मुश्किल होता है।
  • यदि पाचन संबंधी कोई भी समस्या या कब्ज है, तो आपको गैस की समस्या परेशान कर सकती है।
  • खाने की आदतों में सुधार करें। रात में देर से खाना खाने से बचें।
  • गैस की समस्‍या तनाव से भीहो सकती है, इसलिए इसे दूर करने की कोशिश करें।
  • रात को अच्‍छी नींद लें।

इसे जरूर पढ़ें:गैस से परेशान हैं तो किचन में मौजूद ये 5 चीजें आजमाएं, मिनटों में मिलेगी राहत

गैस की समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए आपको आयुर्वेद‍िक चाय लेने के साथ ये सारे उपाय भी आजमाने होंगे। लेकिन समस्‍या बार-बार परेशान कर रही है और ठीक नहीं हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।

आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।