herzindagi
image

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका है यह नारंगी फल... खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

सी बकथॉर्न एक बहुत ही जबरदस्त पहाड़ी फल है। इसे सागवान जामुन के नाम से भी जाना जाता है। पोषण विशेषज्ञ गरिमा चौधरी बता रही हैं कि कैसे यह आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-01, 17:23 IST

कुदरत ने हमें कई तरह के फलों से नवाजा है। सब एक से बढ़कर एक है। सभी फल सेहत को कुछ न कुछ फायदे जरूर पहुंचाते हैं। इन्हीं में से एक फल है सी बकथॉर्न, जिसे सागवान जामुन या हिप्पोफे भी कहा जाता है। इसे औषधीय फल कहा जाता है, क्यों कि इसमें ऐसे ऐसे गुण हैं जिससे आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। यह मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है।  इसके पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें विटामिन, खनिज और फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत होता है। आइए जानते हैं इसे खाने के कुछ जबरदस्त लाभ के बारे में। Garima Chaudhary,Senior Nutritionist,East Delhi, Cloudnine group of hospitals इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

सी बकथॉर्न  बेरी के सेहत लाभ

सी बकथॉर्न बेरी से त्वचा की सेहत में सुधार हो सकता है। इसमें विटामिन ई, सी और ओमेगा 7 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व मिलकर त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत और रिजनरेट करने में सहायक होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा में चमक आती है और उम्र बढ़ने के लक्षण धीमे होते हैं।

health benefits of sea buckthorn berries

इसमें मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाव होता है। इसमें एंटीवायरस और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को बढ़ाते हैं।

यह बेरी दिल की सेहत में भी सुधार कर सकता है। इसमें ओमेगा 3, 6, 7 और 9 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-15 दिनों तक खाली पेट किशमिश का पानी पीने से आपकी स्किन के साथ क्या होता है?

2 (5)

इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो आंतों को स्वस्थ रखते हैं। गैस, कब्ज और अपच की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा यह लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

इसमें विटामिन ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है। रेटिना को नुकसान से बचाते हैं।  इसके अलावा इसमें मौजूद मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें-मानसून में बालों के लिए दवा से कम नहीं है यह सब्जी, डाइट में शामिल करने से नहीं झड़ेंगे बाल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।