herzindagi
health benefits of eating ghee pepper salt and turmeric

पेट की समस्या को दूर करता है घी, साथ में मिलाएं ये किचन इंग्रीडिएंट्स और देखें फायदे

क्या आपको पता है सुबह घी खाने से आपकी कितनी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ कुछ और सामग्रियां मिला लें और फिर देखिए कमाल। आइए एक्सपर्ट से जानें क्या हैं सुबह घी खाने के अद्भुत फायदे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-19, 15:13 IST

हमारे किचन में ऐसी कितनी सारी सामग्रियां हैं, जो खाने में अच्छा स्वाद ही नहीं देती हैं, बल्कि स्वास्थ्य को असंख्य लाभ भी पहुंचाती हैं। काली मिर्च से लेकर दालचीनी तक ऐसे कितने मसाले हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी असंख्य समस्याओं को ठीक कर सकती हैं। घी , हल्दी, नमक और काली मिर्च भी ऐसी चार सामग्रियां हैं जो अकेले बहुत अच्छी हैं लेकिन एक साथ मिलकर, ये अद्भुत काम कर सकती हैं।

यह मिश्रण दादी-नानी के बताए गए नुस्खों में से एक है। अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट इन चार चीजों को मिलाकर खा लें, तो फिर आपके पेट की आधी से ज्यादा बीमारियां दूर हो सकती हैं। यह दावा हम नहीं करते, बल्कि एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं। 

सोशल मीडिया पर अक्सर हेल्थ रिलेटेड जानकारी साझा करने वाली न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि आप इस कॉन्कॉक्शन को ठंडा या गर्म कैसे भी ले सकते हैं। उन्होंने इसके लाभ बताने के साथ यह भी शेयर किया है कि किन लोगों को इसे नहीं लेना चहिए। आइए ड़क्टर से इसके बारे में विस्तार से जानें।

इंग्रीडिएंट्स के फायदे

ghee benfits

घी

माना जाता है कि यह पाचन को बढ़ावा देता है। मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद कर सकता है और मस्तिष्क के स्वास्थ्य का समर्थन कर सकता है। यह सॉल्यूबल विटामिन्स जैसे ए, ई और डी का अच्छा स्रोत है।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो अपने सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग सदियों से मेडिकल फील्ड में किया जा रहा है। 

काली मिर्च

काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण के लिए जाना जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। 

नमक

नमक एक आवश्यक खनिज है जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस करने में मदद कर सकता है। यह नर्व फंक्शन और मसल कॉन्ट्रैक्शन में भी बड़ी भूमिका निभाता है। हालांकि, अत्यधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

यह विडियो भी देखें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shikha Gupta⭐️Nutritionist/ Dietician (@nutritionist_shikha_)

इसे भी पढ़ें: Expert Tips: देसी गाय के घी से मिलते हैं ये 25 फायदे, आज से ही इस्‍तेमाल करें

पेट के लिए कैसे फायदेमंद है घी, हल्दी, नमक और काली मिर्च का मिश्रण

पाचन को बढ़ावा दे सकता है

अगर आपका पेट खराब है, तो आपको कई अन्य समस्याएं हो सकती है। पेट का खराब होना पूरे शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित करेगा। इससे बदहजमी हो सकती। हल्दी में सूजन-रोधी गुण होते हैं, घी में स्वस्थ फैटी एसिड होते हैं, नमक सूजन को कम कर सकता है और काली मिर्च में डिॉक्सिफाई करने के गुण होते हैं। ये मिलकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर पेट को साफ और ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

सूजन को शांत कर सकता है

ghee can help in inflammation

अगर आपके शरीर में या पेट में अक्सर सूजन रहती है, तो यह मिश्रण काफी काम आ सकता है। कई बार सूजन के कारण हृदय संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं, जैसे मधुमेह, हार्ट स्ट्रोक आदि घी, हल्दी, नमक और काली मिर्च का यह घोल सूजन को शांत करने में मदद कर सकता है। 

वहीं न्यूट्रिशनिस्ट शिखा गुप्ता ने इसके अन्य लाभ भी बताए हैं, जो इस प्रकार है-

  • सूजन को कम करने के लिए अच्छा है
  • इंसुलिन स्थिरता में सुधार कर सकता है
  • लालसा और क्रेविंग्स को कम करने में मदद कर सकता है
  • ऊर्जा में सुधार करता है
  • दर्द को कम करता है

वह आगे कहती हैं कि इसका सेवन करने से एक दिन में फायदा नहीं मिल सकता। अगर आप इसे नियमित रूप से लेते हैं और अपने आहार को भी संतुलित रखते हैं, तभी आपको इसका लाभ मिलता है।

कैसे बनाएं घी, हल्दी, नमक और काली मिर्च का मिश्रण

  • इसके लिए आपको शुद्ध देसी घी की आवश्कता होगी। कोशिश करें कि शुद्ध और ऑर्गेनिक घी का ही इंतजाम करें।
  • घी को थोड़ा-सा गर्म कर लें। अब 1 चम्मच घी में, छोटा चम्मच हल्दी, चुटकी भर नमक और चुटकी भर काली मिर्च मिलाएं। 
  • इसे सुबह उठकर खाली पेट खाएं। आप चाहें तो इसे खाने के बाद पानी पी सकते हैं। 

किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन?

who should eat ghee

माना जाता है कि इस मिश्रण में सूजन-रोधी, एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि किन लोगों को इसका सेवन करना चाहिए और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।

  • हाई ईएसआर, सीआरपी लेवल वाले लोगों को इसका सेवन करना चाहिए
  • इंसुलिन प्रतिरोधी और मधुमेह रोगियों के लिए यह अच्छा साबित हो सकता है
  • अगर आपका मेटाबॉलिक रेट कमजोर है या कोई मेटाबॉलिक समस्या है
  • शरीर में दर्द है, तो इसका सेवन किया जा सकता है 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 1 चम्‍मच ये चीज रोजाना खाएं, दिखेंगी उम्र से 10 साल जवां

किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि इसे कोई भी ले, तो उसे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। हालांकि, एलर्जी, किडनी की बीमारी या गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, हल्दी गर्म होती है और पेपर या घी से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से संपर्क करके ही इसका सेवन करना चाहिए।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप भी इस मिश्रण का सेवन कर रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।