herzindagi
image

खाने में शामिल करें सफेद मिर्च, सेहत को मिलेंगे 3 जबरदस्त लाभ

कालमिर्च के फायदे तो आप सब जानते होंगे लेकिन क्या आप सफेद मिर्च के फायदे जानते हैं, इससे सांसों की बदबू, सूजन और पाचन तंत्र को फायदा हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 17:00 IST

हमारी रसोई सभी मसाले एक से बढ़कर एक होते हैं,जो स्वाद तो बढ़ाते ही हैं, सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आज हम एक ऐसे ही मसाले के बारे में बात कर रहे हैं। काली मिर्च के जैसे ही सफेद मिर्च होती, इसे अंग्रेजी में वाइट पेपर कहा जाता है। इसे खाने में शामिल क्या जाए, तो आपको कई सारे लाभ मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं फायदों के बारे में जानेंगे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं

खाने में सफेद मिर्च ( white pepper)शामिल करने के फायदे

WHITE PEPPER BENEFITS

एक्सपर्ट बताती हैं कि, इसमें एक प्रमुख तत्व पाइपरीन पाया जाता है, जो इसे खास बनाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो सूजन को कम करने में सहायक है। यह गठिया , मांसपेशियों के दर्द और सूजन में राहत प्रदान कर सकता है।

इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, पेट की गैस, अपच सहित अन्य पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

अगर आपको सांसों की बदबू की समस्या है, तो सफेद मिर्च आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, इससे बैड ब्रीद की दिक्कत दूर हो सकती है। इसमें विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?

कैसे करें सफेद मिर्च का इस्तेमाल?

whole-pepper-spice-wooden-spoon-white-peppercorn-grain-isolated-white-backgorund_1004691-5331

  • सूप,सलाद और जूस में डालकर पिएं।
  • हर्बल चाय में डालकर पिएं।
  • रात को गर्म दूध के साथ लिया जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।