Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

हार्ट हेल्थ और पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है यह पाउडर

अलसी के बीज सेहत को खूब फायदा पहुंचाते हैं,अगर आप इसको भून कर पाउडर बनाकर खाते हैं तो इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त हो सकता है।
Updated:- 2024-06-19, 13:00 IST
flax seed powder for heart health

अलसी के बीज सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो हमें तंदुरुस्ती प्रदान करते हैं साथ ही कई सारी बीमारियों को कंट्रोल करने में सक्षम होते हैं। अक्सर लोग अलसी को भूनकर खाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अलसी के बीजों को रोस्ट कर इसका पाउडर बनाकर खाने से कितने ज्यादा फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इससे जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं। इस बारे में डायटीशियन लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।

अलसी के बीजों का पाउडर खाने के फायदे

flax seeds linseed superfood healthy

इस पाउडर का सेवन करने से हार्ट हेल्थ दुरुस्त होता है। दरअसल अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं और यह सभी पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जाने जाते हैं। जब कोलेस्ट्रॉल कम होता है तो आपके रक्त वाहिकाओं में प्लाक के निर्माण को को कम करने में मदद मिलती है। इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है।  वही भुने हुए अलसी के बीजों के पाउडर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और इस तरह से आपका हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहता है।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक हल्का और जल्दी डिनर करने से क्या होता है?

SEEDS FOR DIGESTION

भुने हुए अलसी के बीजों के पाउडर का सेवन करने डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। अलसी में फाइबर की अधिक मात्रा होती है और फाइबर खाने से खाना आसानी से पचता है। इससे बोवेल मूवमेंट सुचारू होता है,जिससे मल त्याग आसानी से होता है। 

यह  भी पढ़ें- गर्मियों में खाली पेट कौन सा फल खाने से बचना चाहिए?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।