नाश्ते में चीले के साथ नहीं खानी चाहिए ये चीजें

नाश्ते में चीला खाना काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ चीजों को खाती हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Foods to avoid with cheela

ब्रेकफास्ट को दिन का सबसे अहम् मील माना जाता है और इसलिए आप नाश्ते में क्या खाते हैं, यह बहुत अधिक मायने रखता है। अमूमन लोग नाश्ते में चीला खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह प्रोटीन रिच होने के साथ-साथ आपको कई तरह के न्यूट्रिएंट्स भी देता हैं। जिससे आप खुद को अधिक एक्टिव व फुलर फील करते हैं।

आप चाहे मूंग दाल का चीला खाएं या फिर बेसन का, इसे नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। अमूमन लोग चीले के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए उसके साथ कई तरह की चीजें जैसे चटनी व चाय आदि लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर चीले के साथ सही फूड कॉम्बिनेशन ना लिया जाए तो इससे आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे आपको पेट में भारीपन का अहसास हो सकता है या फिर पाचन की समस्या पैदा हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि चीले के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

चीला के साथ ना लें दही

अक्सर लोग चीले के साथ दही का सेवन करना काफी अच्छा मानते हैं। लेकिन वास्तव में यह उतना अच्छा विचार नहीं है। दरअसल, दही एक कूलिंग फूड है, जबकि चीला बेसन या मूंग दाल से बना होता है, जिसका प्रभाव गर्म होता है। इन दोनों को साथ में खाने से शरीर में असंतुलन हो सकता है, जिससे पाचन में दिक्कत जैसे पेट फूलना या गैस हो सकती है। कोशिश करें कि आप दही की बजाय चीले के साथ ताजी पुदीने की चटनी, टमाटर कीचटनी, या हरी धनिया की चटनी लें।

Food combinations to avoid with cheela

चीला के साथ ना लें चाय

कुछ लोगों को नाश्ते में चाय लेने की आदत होती है, इसलिए वे चीला खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं। हालांकि, ऐसा करना भी अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि यह पाचन को धीमा कर सकती है। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इसके अलावा, खाली पेट चाय, खासकर दूध वाली चाय पीने से आपको एसिडिटी की शिकायत भी हो सकती है। अगर आपको चाय पीने की आदत है तो चीला और चाय के बीच कम से कम आधे घंटे का गैप रखें। इसके अलावा, सुबह के समय ग्रीन टी या हर्बल टी पीने की आदत डालें।

Cheela with tea side effects

ये भी पढ़ें: दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी हैं ये 4 चीजें, खाएंगी तो हड्डियां होंगी इतनी मजबूत कि हर कोई पूछेगा राज

चीला के साथ ना लें हाई शुगर फूड

अमूमन लोग नाश्ते में तरह-तरह के हाई शुगर फूड्स जैसे जैम आदि को खाते हैं। लेकिन इस तरह के पैकेज्ड हाई शुगर फूड्स को सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं माना जाता है। इससे सुबह के समय शुगर क्रैश की शिकायत हो सकती है। इससे आपके शरीर के मेटाबोलिक प्रोसेस पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए, जहां तक संभव हो सके, आप इनसे बचें। अगर आप चीले के साथ कुछ मीठा खाना ही चाहते हैं, तो गुड़ या शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप साथ में कुछ ताजे फल जैसे सेब, केला या पपीता आदि भी ले सकते हैं।

Best foods to eat with cheela

ये भी पढ़ें: गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP