मौसम के बदलने पर खान-पान में बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। हेल्दी चीजों को भी अगर आप गलत मौसम में और गलत समय खाएंगी, तो इससे फायदे की जगह नुकसान होगा। वहीं, सही मौसम में सही समय पर हेल्दी चीजें खाना असल में सेहत को फायदा पहुंचाता है। गर्मी में ठंडी तासीर वाली चीजें फायदेमंद होती हैं और सर्दी में आपको शरीर में अंदर से गर्माहट देने वाली चीजें खानी चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आप गर्मी में गर्म तासीर वाली चीजों को खाएंगी, तो इसकी वजह से शरीर में पित्त बढ़ सकता है और कई नुकसान हो सकते हैं। गर्मियों में किन चीजों को आपको पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
गर्मी में खाने की इन चीजों को करें पूरी तरह अवॉइड
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में सिरके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एप्पल साइडर विनेगर या अन्य कोई भी विनेगर इस मौसम में नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पित्त बढ़ सकता है और तेज गर्मी में यह शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
- कच्ची हल्दी गुणों से भरपूर होती है। सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में इसे पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए। नॉर्मल हल्दी भी कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें-गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू
- अचार गर्म और खट्टे होते हैं। ये शरीर में पित्त बढ़ा सकते हैं। गर्मियों में इसे कम से कम खाएं।
- गर्मियों में तले-भुने खाने से परहेज करें। इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। गर्मी और मानसून दोनों में ही हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं।
- गर्मियों में गर्म तासीर वाले मसाले जैसे गरम मसाला, दालचीनी और काली मिर्च को डाइट में कम से कम शामिल करें। वहीं, ठंडी तासीर वाले मसाले जैसे सौंफ का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- एक्सपर्ट का कहना है कि मौसम के अनुसार, डाइट में बदलाव करना सेहतमंद रहने की कुंजी है और आपको इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों