योगा क्लास से पहले खाए जा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अमूमन योगाभ्यास या किसी भी तरह के वर्कआउट से पहले बहुत हैवी मील ना लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे कई हेल्दी फूड्स होते हैं, जिन्हें आप योगा क्लास से पहले आसानी से खा सकते हैं।

foods you can eat before yoga practice

योग को फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आज के समय में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग योग के महत्व को समझने लगे हैं। योगाभ्यास के जरिए कई तरह की परेशानियों को बिना दवाई के भी हल किया जा सकता है। अमूमन लोग अपने शरीर व उसकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास करते हैं।

यूं तो योगा सेशन को खाली पेट करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं होता है। उन्हें बहुत अधिक भूख लगती है या फिर ताकत की कमी का अहसास होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप योगा सेशन से कम से कम 45 मिनट पहले खा लें। इस दौरान भरपेट भोजन करने से बचें और इसके बजाय कुछ हल्का और पेट भरने वाला नाश्ता करें, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

आज इस लेख में ब्लॉसम योगा के फाउंडर और योगविशेषज्ञ जितेन्द्र कौशिक आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन योगा सेशन से पहले किया जा सकता है-

फल का सेवन

fruits you can eat before yoga class

योगा सेशन से पहले फाइबर रिच फल लेना अच्छा आइडिया हो सकता है। आप चाहें तो केले या सेब आदि को ले सकते हैं। इनसे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, जबकि इनके सेवन से आपके पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। आप चाहें तो सेब के साथ पीनट बटर ले सकते हैं या फिर थोड़ी से दही के साथ एक बाउल बेरीज का सेवन करें।

मेवे और बीज

योगा सेशन से पहले आप मेवे और बीज का सेवन भी कर सकते हैं। मुट्ठी भर बादाम या आपका कोई भी पसंदीदा मेवा प्रोटीन और फैट्स का एक अच्छा कॉम्बिनेशन रहेगा। साथ ही साथ, थोड़ा सा कार्बोहाइड्रेट भी आपको मैट पर योगाभ्यास करते हुए एनर्जी देगा। आप मेवे के अलावा कुछ सीड्स जैसे कद्दू के बीज आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

ओटमील

you can eat oatmeal before yoga class

पानी या दूध से बना ओटमील का सेवन आपको कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है, जिससे योगा सेशन के दौरान आपको लगातार एनर्जी मिलती रहती है। अगर आप चाहें तो ओटमील में अतिरिक्त स्वाद और पोषण के लिए कुछ फल या मेवे मिलाएं। हालांकि, जब आप योगा सेशन से पहले ओटमील ले रहे हैं तो आपको उसकी क्वांटिटी का खास ख्याल रखना चाहिए।

नारियल पानी

आप योगा सेशन से पहले नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी से पहले बॉडी हाइड्रेशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस लिहाज से नारियल पानी का सेवन करना काफी अच्छा विचार है। यह शरीर द्वारा खोए गए इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है।

यह ध्यान रखें कि आप योगा सेशन से ठीक पहले कुछ ना खाएं, बल्कि कम से कम आधे से एक घंटे का गैप जरूर रखें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह भी पढ़ें- योगा करते वक्त बिल्कुल भी ना करें ये काम, मेहनत हो जाएगी पूरी बर्बाद

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP