तेजी से करना चाहते हैं वजन कम, तो डिनर में खाएं ये 7 चीजें

अगर आप वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए जरूरी है रात का भोजन सुपाच्य और हल्का हो। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रात के खाने में शामिल कर आप वजन कम करने का लक्ष्य आसानी से पूरा कर सकते हैं।

 
foods to eat for weight loss

भारतीय खान-पान का अपना महत्व है, जो समय और मौसम के अनुकूल होने के चलते सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। पर देखा जाए तो समय और स्थान विशेष की लोक परंपराओं के साथ इसमें कई तरह के बदलाव भी आए हैं। जैसे कि पहले के समय में संध्या के बाद अल्पाहार का सेवन ही बेहतर माना जाता था, पर वहीं अब लोग रात का भोजन देर से करने लगे हैं। इसके साथ ही लोग आजकल रात के खाने में गरिष्ठ आहार भी लेते हैं, जिसके चलते वजन बढ़ने की समस्या पेश आती है।

ऐसे में रात में गलत आहार के सेवन के चलते वजन कम करने के सारी योजनाओं धरी-धरी की रह जाती हैं। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो आपको रात के भोजन में आवश्यक बदलाव करना होगा। आपको रात के खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी होगी, जो आसानी से पच सके। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन वजन को कम करने में सहायक हो सकता है।

दरअसल, इस बारे में हमने ग्रेटर नोएडा की डाइटिशियन आकांक्षा गोयल से बातचीत की और उनसे मिली जानकारी के आधार पर इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदों के बारे में आपको बता रहे हैं।

स्प्राउट्स सलाद

अंकुरित दालों और बीजों से तैयार सलाद रात के अल्पाहार के लिए अच्छा विकल्प है। दरअसल, स्प्राउट्स सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में यह पाचन के लिए बेहतर होने के साथ ही यह वजन को कम करने में भी सहायक होता है। वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा काफी सीमित होती है, ऐसे में यह वजन को नियंत्रित रखने में सीधे तौर पर मददगार साबित हो सकता है।sprouts salad for weight loss

रायता

दही से बना रायता वजन को तेजी से कम करने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में दही आंतों की सेहत के साथ ही पाचन को दुरुस्त बनाने में मददगार होता है।

इसके अलावा दही में मौजूद हाई प्रोटीन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और शरीर के लिए जरूरी विटामिंस के चलते यह शरीर को ऊर्जा प्रदान कर अतिरिक्त भूख की इच्छा को शांत करता है। इसलिए अगर रात के खाने में आप दही से बने रायते को शामिल कर वजन को नियंत्रित रख सकते हैं।

दलिया

वजन कम करने के लिए रात के भोजन में दलिया का सेवन सबसे बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में अतिरिक्त वसा का जमाव कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

सब्जियों का सूप

Vegetable soup for weight loss

सब्जियों के सूप का सेवन रात में गरिष्ठ भोजन से परहेज के साथ ही शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करने में मददगार हो सकता है। इसलिए आप टमाटर, ब्रोकोली, हरे प्याज और चुकंदर जैसी पौष्टिक सब्जियां से बने सूप को डिनर में ले सकते हैँ।

इडली सांभर

अगर आपको साउथ इंडियन भोजन पसंद है तो आप इडली सांभर को डिनर में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा जहां काफी कम पाई जाती है, वहीं सांभर में इस्तेमाल की गई सब्जियां और दाल जरूरी पौष्टिकता प्रदान करते हैं। हल्का भोजन होने के कारण यह आसानी से पच जाता है और वजन को कम करने सहायक साबित होता है।

ढोकला

ढोकला भी रात के अल्पाहार के लिए बेहतर विकल्प है, जो सुपाच्य होने के साथ ही पौष्टिकता से भी भरपूर होता है। ढोकला स्टीम करके बनता है, ऐसे में तेल का प्रयोग न होने के कारण यह सीधे तौर पर फैट नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसलिए अगर आपको ढोकला पसंद है तो रात के डिनर में इसे जरूर शामिल करें।

वेजिटेबल उपमा

वेजिटेबल उपमा भी वजन कम करने के लिए रात के खाने में शामिल किया जा सकता है। असल में हल्का होने के कारण जहां यह आसानी से पच जाता है, वहीं इसमें मौजूद सब्जियां इसे पौष्टिक बनाती हैं। इसलिए रात में उपमा का सेवन अतिरिक्त भूख को शांत कर वजन कम करने में मददगार हो सकता है।

इस तरह से रात के खाने में इन चीजों को शामिल कर आप अपने वजन कम करने का लक्ष्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें- रोजाना खाना शुरू कर दें ये हरे रंग के फल, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से होगा बचाव

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP