लेबर पेन कम करने में मदद कर सकता है यह फूड

हर गर्भवती महिला यही चाहती है कि डिलीवरी के दौरान दर्द कम महसूस हो और डिलीवरी आसानी से हो जाए। यहां हम आपको एक ऐसे वंडर फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो लेबर पेन को कम करने में मदद कर सकता है।

how can i make my labor pain less painful

'बधाई हो...आप मां बनने वाली हैं।' इन शब्दों के साथ किसी भी महिला के लिए एक नए सफर की शुरुआत होती है। मां बनने का सफर बहुत खूबसूरत होता है पर इस सफर में कई मुश्किलें भी आती है। चाहें बात प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले फिजिकल और हार्मोनल बदलावों की हो या फिर डिलीवरी के दर्द की, इस दौरान किसी भी महिला को काफी कुछ झेलना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के समय में क्या करना चाहिए, क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए, इससे जुड़ी काफी सारी जानकारियां आपको मिल जाएंगी लेकिन इस प्रेग्नेंसी में किसी भी नई चीज को ट्राई करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान बेशक हेल्दी डाइट लेनी चाहिए जिससे गर्भ में बच्चे का विकास सही तरह से हो और मां भी हेल्दी रहे। प्रसव का दर्द सबसे मुश्किल दर्दों में से होता है। इस दर्द को कम करने के लिए एक्सपर्ट डाइट में कुछ बदलाव करने की भी सलाद देते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही वंडर फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अगर आप खाती हैं तो यह लेबर पेन को काफी हद तक कम कर सकता है। डाइटीशियन, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, स्वाति बथवाल ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर की है।

खजूर है वंडर फूड

food that reduce labor pain

खजूर कई गुणों से भरपूर होता है। पीरियड क्रैम्प्स को सही करने से लेकर शरीर में खून की कमी दूर करने तक, खजूर के कई फायदे हैं। लेबर पेन को कम करने में भी खजूर फायदेमंद होता है। खजूर का इतिहास लगभग 2000 साल पुराना है। यह लेबर पेन के समय को कम करता है और डिलीवरी को आसान बनाता है। यह गर्भाशय के संकुचन में मदद करता है। प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर खजूर प्रेग्नेंसी के बाद होने वाले ब्लड लॉस को भी कम करता है। खजूर डिलीवरी को आसान बनाता है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी डिलीवरी समय से पहले हो जाएगी।

कैसे खाना चाहिए खजूर?

food for easy labor

  • गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में खजूर खाना शुरू कर देना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी के 38वें हफ्ते के बाद से आप खजूर खाना शुरू कर सकती हैं।
  • दिन में 2 खजूर से शुरुआत करें। एक दिन में आप 6 खजूर तक खा सकती हैं। (खजूर के फायदे)

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

यह भी पढ़ें-ये 3 चीजें गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं, बच्‍चा होगा हेल्‍दी और सुंदर

इस बात का भी रखें ख्याल

सभी महिलाओं की प्रेग्नेंसी जर्नी और लेबर पेन का टाइम एक-दूसरे से अलग होता है। हालांकि खजूर लेबर पेन को कम कर सकता है लेकिन फिर भी प्रेग्नेंसी की दौरान अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें-एक्सपर्ट से जानिए प्रेग्नेंसी टाइम पर क्या खाने से बच्चा होगा हेल्दी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Courtesy- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP