जोड़ों के दर्द को 7 दिनों में कम करते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, जरूर आजमाएं

बदलते मौसम में ब्‍लड सर्कुलेशन स्‍लो हो जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द सताने लगता है। ऐसे में आप इन 5 ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करके दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं।  

dry fruits to reduce joint pain hindi

क्‍या बदलते मौसम में जोड़ों का दर्द आपको भी सताता है?
क्‍या आप दर्द से छुटकारा पाने के उपाय तलाश रहे हैं?
तो अपनी डाइट में अखरोट, अंजीर, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। आपको 7 दिनों में ही खुद में बदलाव दिखाई देने लगेगा। इस बात की जानकारी हमें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट शारदा दे रही हैं।

जोड़ों के दर्द से जीवन मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी होती है। जोड़ों में लुब्रिकेशन की कमी और कार्टिलेज का घिसना जोड़ों के दर्द के मुख्‍य कारण हैं। बदलते मौसम में दर्द बढ़ जाता है। लेकिन, आप हेल्‍दी डाइट की मदद से जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें भिगोकर खाने से आपको फायदा हो सकता है। ये, जरूरी न्‍यूट्रिएंट्स और विटामिन्‍स से भरपूर हैं। मैंने इस रूटीन को आजमाया है और इससे फायदा पाया है। अब आपके जोड़ों के दर्द को अलविदा कहने की बारी है।

अखरोट

soaked walnuts for joint pain

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण दर्द को कम करता है। इसके अलावा, इसमें कई तरह के न्‍यूट्रिएंट्स जैसे हेल्‍दी फैट, फाइबर, विटामिन्‍स और मिनरल्‍स होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं।

विधि

  • रात को 1 अखरोट को पानी में भिगो दें।
  • सुबह इसे चबाकर खाएं और पानी को पिएं।

अंजीर

अंजीर वात दोष को कंट्रोल करता है। यह दोष जोड़ों के दर्द का सबसे बड़ा कारण है। साथ ही, अंजीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है और दर्द से राहत देता है। इसके अलावा, अंजीर में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। इससे पेट आसानी से साफ होता है।

विधि

  • रात को थोड़े से पानी में 2 अंजीर को भिगो दें।
  • सुबह इसे खाएं और पानी को पिएं।
  • लेकिन, अगर आप डायबिटीज से ग्रस्‍त हैं, तो लेने से पहले एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर करें।

बादाम

benefits of soaked almonds joint pain

अखरोट की तरह बादाम से भी आप जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं। बादाम में मोनोसैचुरेटेड और पॉली सैचुरेटेड जैसे गुड फैट्स के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करते हैं।

विधि

  • रात को 5 बादाम पानी में भिगो दें।
  • इसे सुबह छिलकर खाएं।

किशमिश

तुरंत एनर्जी देने के अलावा, किशमिश जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करती हैं। ये डाइटरी फाइबर और फाइटोकेमिकल्‍स का सबसे अच्‍छा स्रोत हैं। इसमें एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

विधि

  • रात के समय पानी में 5 किशमिश को भिगो दें।
  • सुबह खाली पेट इन किशमिश को खाएं।
  • इससे जोड़ों में जमा यूरिक एसिड आसानी से निकल जाएगा।

खजूर

soaked dates for joint pain

भीगे खजूर खाने से कैल्शियम के साथ फाइबर, सेलेनियम, पौटेशियम, फॉस्‍फोरस, मैग्‍नीशियम और कॉपर मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे जोड़ों के दर्द और कमजोरी से राहत मिलती है। इसके अलावा, खजूर के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए अच्‍छा होता है।

विधि

  • रोज रात को थोड़े से पानी में खजूर भिगोएं।
  • सुबह इसे खाएं।

आप भी इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करके जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP