PCOD Weight Loss: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी कई समस्याएं परेशान कर रही हैं। इनमें PCOD और थायराइड प्रमुख हैं। इन दोनों में ही महिलाओं के वजन पर असर पड़ता है। खासकर, PCOD में महिलाओं को वजन बढ़ जाता है और इसे कम करना भी आसान नहीं होता है। लेकिन, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर, आप PCOD में वजन कम कर सकती हैं। यहां हम आपके साथ एक ऐसा ही डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं, जो PCOD में वजन कम करने में महिलाओं की मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
PCOD में वजन कम करने के लिए डाइट प्लान (How can I lose weight fast with PCOD)
- सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और फैट भी आसानी से बर्न होगा। नींबू, डाइजेशन सुधारने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी कारगर है। इसमें चिया सीड्स भी मिलाएं।
- ब्रेकफास्ट में आपको भीगे हुए नट्स जैसे बादाम, अखरोट, कद्दू व सूरजमुखी के बीज लेने हैं। इसके साथ, आप उबला हुआ अंडा या पनीर और सब्जियों से बना चीला खा सकती हैं। चीला बनाते समय बहुत कम देसी घी का इस्तेमाल करें।
- चीला बेसन और सब्जियां डालकर बनाएं। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह शुगर लेवल मैनेज करने के लिए फायदेमंद होता है।
- हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से पेट भी भरा हुआ रहेगा।
- मिड मॉर्निंग में आप 1 कप ग्रीन टी, छाछ या फिर 1 कप नॉर्मल चाय भी पी सकती हैं।
- लंच में आप रागी या राजगिरा की रोटी खा सकती हैं। इसके साथ, दही, सब्जी और सलाद जरूर खाएं।
- रागी का आटा वेट लॉस और हार्मोनल इंबैलेंस के लिए फायेदमंद होता है। इससे शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है।
- शाम के वक्त एक कटोरा भुना हुआ मखाना या चने खाएं।
- ये दोनों ही चीजें डाइजेशन और वेट लॉस के लिए फायदेमंद होती हैं।
- डिनर में आप क्विनोआ का पुलाव या सब्जियों का सूप ले सकती हैं।
- सोते वक्त सौंफ या दालचीनी का पानी पीना फायदेमंद रहेगा।
- आप लो फैट दूध में हल्दी मिलाकर भी पी सकती हैं।
- इसके साथ ही, रिफाइंड शुगर, तेल और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं।
यह भी पढ़ें- क्या हेल्दी डाइट से ठीक हो सकती है पीसीओडी?
यह डाइट प्लान PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने और वेट लॉस करने में मदद करेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों