बढ़ते वजन से आजकल हर कोई परेशान है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी पेट के पास अतिरिक्त चर्बी जमा होने से होती है। पेट थुलथुला नजर आता है, जो आमतौर पर ढीला और लटकता हुआ दिखता है। इसके कारण कपड़े की फिटिंग भी खराब होती है और शरीर भी अजीब दिखता है। अगर आप भी थुलथुले पेट को फ्लैट करना चाहते हैं, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
इस डाइट प्लान से थुलथुला पेट होगा अंदर
View this post on Instagram
सुबह क्या खाएं
खाली पेट सबसे पहले दो काली मिर्च के दाने चबाएं। इन्हें गुनगुना पानी के साथ निगल लें, इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा।
इसके बाद, आप दालचीनी और शहद का पानी पिएं। इसके साथ आप पांच बादाम और दो अखरोट भिगोकर खाएं।
नाश्ते में क्या खाएं
नाश्ते में वेज पोहा या वेज ओट्स खाएं। यह एक हल्का और सेहतमंद विकल्प है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा।
मिड मील में कोई भी मौसमी फल खाएं, इसके साथ आप एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स का पानी पिएं।
दोपहर में क्या खाएं
स्प्राउट्स सलाद का एक कटोरा खाएं और साथ में छाछ पिएं। इससे पाचन दुरुस्त होगा और पेट को हल्का रखने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें-थुलथुला पेट हो सकता है फ्लैट, पिएं यह हर्बल चाय
स्नैक्स
शाम के स्नैक्स में ग्रीन टी या चाय पिएं। साथ में मुट्ठी भर भुने हुए चने या मखाने खाएं। यह शानदार नाश्ता है जो भूख को शांत रखेगा।
डिनर से पहले
डिनर से पहले एप्पल साइडर विनेगर और इसबगोल का ड्रिंक पिए डिनर के 15 से 20 मिनट पहले इसका सेवन करें।
डिनर में ओट्स मिलेट चीला या 1 मिलेट रोटी खाएं। इसके साथ कोई भी सब्जी और सलाद का सेवन करें।
यह भी पढ़ें-आंखों की सेहत को सुधार सकती है यह हरी सब्जी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों