Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

आंखों की सेहत को सुधार सकती है यह हरी सब्जी

क्या आपको मालूम है ब्रोकली खाने से आंखों को कितना फायदा होता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपकी आंखों की सेहत बूस्ट हो सकती है।
Updated:- 2025-01-07, 15:01 IST
image

आंख हमारे शरीर का वह हिस्सा है जिसकी मदद से हम दुनिया की खूबसूरती देख पाते हैं। ऐसे में आंखों की सेहत बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि जीवन में आंखों का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहीं आजकल की डिजिटल युग में आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खराब जीवनशैली खराब खान-पान और पर्यावरण भी आंखों को नुकसान पहुंचती है। ऐसे में आंखों की देखभाल जरूरी हो जाती है।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखें स्वस्थ रहे तो आप ब्रोकली को डाइट में जरूर शामिल करें। अब तक लोग आंखों की सेहत के लिए गाजर खाने पर फोकस करते थे लेकिन आपको बता दे की ब्रोकली एक ऐसी हरी सब्जी है जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर जानकारी दी है।

आंखों के लिए कैसे फायदेमंद है ब्रोकली?

broccoli can improve your eyes vision

ब्रोकली में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में जाकर विटामिन ए में तब्दील हो जाता है, विटामिन ए आंखों के लिए बहुत अहम पोषक तत्व है। यह रोशनी को बेहतर तरीके से संसाधित करता है और आंखों की रक्षा करने में मदद करता है।

बता दें कि विटामिन ए की कमी से ही रोशनी कम होती है और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याएं होती है। ब्रोकली में विटामिन सी और फ्लेवेनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को हेल्दी रखते हैं। मुक्त कणों से बचाते हैं, जिससे आंखों की क्षति नहीं होती है।

ब्रोकली में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की रेटिना की रक्षा करते हैं । उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्या जैसे मैकुलर डिजनरेशन से बचाव में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में मुश्किल से होता है पेट साफ? इन दो उपायों से होगी आसानी

broccoli improve your eyes health

आपको बताने की ब्रोकली में विटामिन बी12 यानी के राइबोफ्लेविन पाया जाता है, जो रेटिना में पाए जाने वाले रंग द्रव्य में मौजूद होता है और आंखों को प्रकाश बदलाव के अनुसार अनुकूलित करने में मदद करता है। इसकी कमी के कारण आंखों में अत्यधिक लाइट सेंसिटिविटी, सूजन, थकान और धुंधली दृष्टि की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में मुश्किल से होता है पेट साफ? इन दो उपायों से होगी आसानी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।