पीसीओएस, एक हार्मोनल विकार है, यह इंसुलिन प्रतिरोध और सूजन से जुड़ा होता है। इसके चलते और भी तरह की दिक्कतें होती हैं। इनमें से बालों का झड़ना भी एक समस्या है। महिलाओं को वैसे ही अपने बालों से प्यार होता है। इस वजह से महिलाएं काफी चिंतित होती हैं। अगर आपके भी हेयरफॉल हो रहे हैं, तो सही खानपान को अपनाकर हार्मोन को संतुलित कर सकती हैं और बालों की सेहत में सुधार ला सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, एक खास डाइट प्लान तैयार किया है, जो आपके बालों के लिए फायदेमंद होगा। चलिए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल जी से
हेयर फॉल के लिए डाइट प्लान
View this post on Instagram
अपने दिन की शुरुआत एक पौष्टिक और ऊर्जावान नाश्ते से करें। हर सुबह भीगी हुई काली किशमिश और कुछ नट्स जैसे बादाम अखरोट का सेवन करें। चह आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है, जो बालों के स्वास्थ्य और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है। नट्स में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ का समर्थन करते हैं।
मिड मॉर्निंग में नारियल पानी या जीरा वाला पानी पिएं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो खोए हुए मिनरल्स की भरपाई करता है और शरीर को ठंडा रखता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है ,जिससे बालों के रोम स्वस्थ रहते हैं।
जीरा पानी ब्लोटिंग को दूर करता है, सूजन से राहत दिलाता है।
दोपहर में संतुलित भोजन जैसे दाल, घी चावल, या बाजरा की रोटी, सब्जी और सलाद लें। इनमें सभी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। घी में हेल्दी फैट्स होते हैं,जो हार्मोन को संतुलित करते हैं। इसके अलावा आपकी थाली प्रोटीन, फाइबर और जटिल कार्ब्स होते हैं, जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं और हार्मोनल स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।
यह भी पढ़ें-Mango Magic से लेकर Tropical Delight तक, गर्मियों में पिएं ये 5 स्मूदीज...मिलेंगे जबरदस्त फायदे
भोजन के बाद एक चम्मच भीगे हुए अलिव सीड्स का सेवन करें। यह बीज नेचुरल एस्ट्रोजन बूस्टर होते हैं।इससे त्वचा और बालों को फायदा होता है। यह फोलेट से भी भरपूर होते हैं।
रात का भोजन जल्दी करें और घर का खाना खाएं। रात का खाना 8 बजे खा लें। इसमें ज्यादातर खिचड़ी, लौकी की सब्जी, या रागी की रोटी जैसे हल्के और आसानी से पचने वाले विकल्प शामिल करें।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों