herzindagi
Mango Magic Smoothie Benefits

Mango Magic से लेकर Tropical Delight तक, गर्मियों में पिएं ये 5 स्मूदीज...मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मियों के मौसम में यदि आप भी हेल्दी ड्रिंक्स के ऑप्शन खोज रही हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज लेकर आए हैं। जिनको पीने के बाद आपके शरीर में जबरदस्त फायदे देखने को मिलेंगे। आइए जान लेते हैं।
Guest Author
Editorial
Updated:- 2025-05-29, 22:46 IST

गर्मी का मौसम आते ही शरीर को एनर्जी और ठंडक दोनों की जरूरत होती है। ऐसे में हम ज्यादातर तरल पेय पदार्थ के ऑप्शन खोजते हैं ताकि शरीर स्वस्थ और एनर्जेटिक बना रहे। ऐसे में अधिकतर लोग जूस, शेक आदि का सेवन करते हैं, लेकिन इन सबके अलावा आज हम आपके लिए एक और बेहतरीन ड्रिंक लेकर आए हैं। जिसको पीने के बाद आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और गर्मियों में इसे पीते ही आपको मजा भी आ जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ स्मूदीज के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको गर्मियों में पीने के बाद आपका शरीर ठंडा और हेल्दी रहेगा। चलिए फिर जान लेते हैं जूस गाइज के संस्थापक और निदेशक साहिल आर्य से इन समर स्पेशल स्मूदीज के नाम और इनसे मिलने वाले शरीर को जबरदस्त फायदे।

समर स्पेशल हेल्दी स्मूदीज

1 फ्रूटी पैराडाइज स्मूदी

इस स्मूदी को कई तरह के फलों से तैयार किया जाता है। जिसमें आप गर्मियों में आने वाले फ्रूट्स जैसे तरबूज, अनानास, पपीता, खरबूज, आम, लीची और स्ट्रॉबेरी आदि डाल सकती हैं। फ्रूटी पैराडाइज स्मूदी में फलों के रस का स्वाद बेहतरीन लगता है। इस स्मूदी में दही भी मिलाया जाता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसको पीते ही शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही इसके सेवन से आपकी एनर्जी बूस्ट होने के साथ हाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है।

frooty paradise smoothie

2 मैंगो मैजिक स्मूदी

अगर आपको आम खाना बेहद पसंद है तो मैंगो मैजिक स्मूदी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आम से बनने वाली इस स्मूदी मीठा स्वाद, मलाईदार टेक्सचर शरीर को ठंडक और स्वाद दोनों देता है। इस स्मूदी में आम के साथ केला, चिया सीड्स और दही भी मिक्स किया जाता है। ऐसे में चिया सीड्स सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं। जिसके चलते इस स्मूदी को पीने से एनर्जी बूस्ट, इम्यूनिटी मजबूत और डाइजेशन ठीक रहता है।

ये भी पढ़ें: पीसीओएस से पीड़ित हैं और कम करना चाहती हैं वजन, पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

यह विडियो भी देखें

mango magic

3 ट्रॉपिकल डिलाइट स्मूदी

यदि आपको थोड़ी खट्टी-मिट्ठी स्मूदी का स्वाद लेना है तो आपके लिए ट्रॉपिकल डिलाइट बेस्ट है। यह स्मूदी पीने में काफी गाढ़ी होती है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब लगता है। गर्मियों में ट्रॉपिकल डिलाइट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसको केला, स्ट्रॉबेरी, आम, शहद और दूध को मिलाकर बनाया जाता है। कई प्रकार के न्यूट्रिशन से भरपूर इस स्मूदी को पीने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। जैसे- पानी की कमी दूर, स्किन को ग्लोइंग बनाएं, इंस्टेंट एनर्जी और पाचन में सहायक।

ये भी पढ़ें: गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

tropical delight

4 बेरी बेरी स्मूदी

इस स्मूदी को रसभरी, स्ट्रॉबेरी, गाजर, चुकंदर, शहद और क्रैनबेरी जूस को मिक्स करके तैयार किया जाता है। अगर आपको खट्टी चीजें खाना पसंद है, तो फिर यह स्मूदी आपको काफी पसंद आएगी। बेरीज, गाजर और चुकंदर आदि से बनने वाली इस स्मूदी का रंग डार्क होता है। सब्जी और फल से बनने वाली इस स्मूदी में जरूरी शरीर के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। फाइबर से भरपूर बेरी बेरी स्मूदी स्किन और ब्रेन हेल्थ के लिए भी वरदान है।

berry berry smoothie

5 पीनट बटर ओट मील स्मूदी

यदि आपको नाश्ते में कुछ हैवी लेने का मन है, तो आपके आपके लिए पीनट बटर ओट मील स्मूदी परफेक्ट रहेगी। इसको दूध, केला, कोको पाउडर, अलसी के बीज, ओट्स और पीनट बटर से बनाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। गाढ़ी होने की वजह से इसको पीने के बाद बहुत देर तक पेट भरा हुआ रहता है। एक्ससरसाइज करके इसको पीने से शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आती है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह स्मूदी वेट लॉस और वेट गेन दोनों में सहायक होती है।

peanut buter smoothie

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/meta ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।