Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

क्या आपको नारियल पानी पीने का सही तरीका पता है? एक्सपर्ट से जानें

नारियल पानी पीने से सेहत को खूब लाभ मिलते हैं, लेकिन बहुत लोगों को इसे पीने का सही तरीका मालूम नहीं होता है, जिससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है।
Updated:- 2025-05-09, 17:18 IST
image

मौसम कोई सा भी हो नारियल पानी हमेशा ही पिया जाता है। इसका हल्का मीठा स्वाद और इसके ढेरों फायदे इस एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं।  लेकिन अगर आप इसे गलत तरीके से पीते हैं, तो इससे आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। बीते दिनों खबर आई थी एक व्यक्ति की नारियल पानी पीने से मौत हो गई है, तो इसे सावधानी से पीना बहुत जरूरी है।आइए जानते हैं नारियल पानी पीने का सही तरीका और इससे जुड़ी कुछ सावधानियां  Rakshita Mehra, Clinical, Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या होता है?

way to consume coconut water for maximum benefits

अक्सर लोग नारियल को काटकर कुछ देर तक बिना ढके ही रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

कटे हुए नारियल में नमी और गर्मी के कारण फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसा पानी अगर गलती से पी लिया जाए, तो फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, डायरिया और यहां तक की गंभीर संक्रमण भी हो सकता है।

कटे हुए नारियल को कभी भी कमरे के तापमान पर बहुत टाइम के लिए ना छोड़े।अगर आप तुरंत इसे पीना नहीं चाहते हैं, तो इसे किसी बोतल या कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर कर दे। 

नारियल पानी को हमेशा 2 से 3 दिन के अंदर पी लेना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक रखने पर उसके पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं और संक्रमण होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

नारियल पानी किस वक्त पीना चाहिए?

नारियल पानी पीने का सबसे बढ़िया समय है। सुबह खाली पेट यह डाइजेशन बेहतर करता है, शरीर को हाइड्रेट करता है मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, यह लो कैलोरी होता है इस वजह से वजन घटाने वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद हो सकता है।

नारियल पानी पीने का सही तरीका

nariyal pani

हमेशा ताजा नारियल चुने जिस में पानी की अच्छी मात्रा हो। बाहर खुले में कटे नारियल पानी लेने से बचें। क्योंकि इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं। अगर नारियल पानी से खराब गंध, या अजीब स्वाद आ रहा है, तो इसे बिल्कुल भी ना पिएं

यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।