herzindagi
bp and sugar managing tips

शुगर और बीपी को करना है कंट्रोल? रोज खाएं यह फल

शुगर और बीपी को मैनेज करने के लिए डाइट पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। खान-पान में परहेज न करने से इन दोनों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ खास हर्ब्स, फल और मसाले इसे कम करते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-11-10, 18:09 IST

How to control Sugar: शुगर और बीपी से आजकल काफी लोग परेशान हैं। इसके चलते दिल की बीमारी और स्ट्रोक का भी खतरा रहता है। शुगर और बीपी होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर आपको दवाएं जरूर शुरू करनी चाहिए। वहीं, कुछ घरेलू चीजें भी इन दोनों को मैनेज करने में कारगर हैं। कई आयुर्वेदिक हर्ब, मसाले और फलों को डाइट में शामिल कर, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रहे हैं। इसके कस्टर्ड एप्पल, शुगर एप्पल, शरीफा या फिर सीताफल भी कहा जाता है। सर्दियों की शुरूआत के साथ ही मार्केट में यह फल दिखने लगता है। शुगर और बीपी को मैनेज करने के अलावा भी इसके कई फायदे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर हैं।

शुगर और बीपी को मैनेज करने के लिए खाएं कस्टर्ड एप्पल (Which Food is good for BP and Sugar Patients)

custard apple benefits

  • शरीफा स्वाद में अच्छा होता है, लेकिन इसके साथ ही यह गुणों से भरपूर होता है।
  • यह डायबिटीज के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • हालांकि, कई लोगों को लगता है कि यह मीठा होने की वजह से डायबिटीज पेशेंट्स के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इसकी छाल शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करती है।
  • कस्टर्ड एप्पल में एनोनॉकिन होता है। जिन लोगों को टाइप-2 डायबिटीज है, उनके लिए यह फायदेमंद है।
  • यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है।
  • हालांकि, शुगर पेशेंट्स को हफ्ते में 1-2 बार ही इसे खाना चाहिए।
  • इसकी छाल के पाउडर को आप जितना चाहे, उतना खा सकते हैं।

शुगर पेशेंट्स कैसे खाएं शरीफा? (What foods are good for Blood Pressure and Sugar Patients)

  • शुगर पेशेंट्स के लिए शरीफे की छाल सबसे अधिक फायदेमंद होती है।
  • इसकी छाल के पाउडर को लगभग 10 ग्राम लें।
  • इसे 1 गिलास पानी में आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे रोज खाली पेट पिएं।

यह भी पढ़ें- Healthy Fruits: पेट से जुड़ी सभी परेशानियों का इलाज है गुणों से भरपूर यह फल

शरीफा खाने के फायदे (Custard Apple Benefits)

custard apple for sugar and bp

  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाया जाता है। यह स्किन और बालों के लिए अच्छा होता है।
  • यह अस्थमा और हार्ट पेशेंट्स के लिए अच्छा होता है।
  • यह बीपी को भी कंट्रोल करता है।
  • इसे खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • एनीमिया को दूर करने के लिए भी यह अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।