herzindagi
Which drink is best to increase hemoglobin

एनीमिया के शिकार हैं तो जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, तेजी से बढ़ेगा खून

शरीर में आयरन की कमी से चलते अक्सर एनीमिया की शिकायत हो जाती है, ऐसे में आप ये हेल्दी ड्रिंक्स पीकर खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-20, 14:17 IST

Iron Rich Drinks To Boost Your Hemoglobin: जब शरीर में बहुत ज्यादा खून की कमी हो जाती है तब व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती हैं। इस समस्या में आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पता है। अगर सही वक्त पर इसका इलाज न किया जाए तो मामला गंभीर भी हो सकता है। वैसे एनीमिया से निपटने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाईयां,आयरन की गोली प्रिसक्राइब करते हैं, लेकिन आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करके भी खून की कमी को पूरी कर सकते हैं ।इस बारे में जानकारी दे रही है डाइटिशियन प्रियंका जयसवाल।

एनीमिया की शिकायत दूर करने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स (Iron-rich drinks for anemia)

drinks for anemia

चुकंदर

खून बढ़ाने के लिए चुकंदर को सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें विटामिन सी फोलेट, मैंगनीज जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो खून बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से आपकी समस्या हल हो सकती है। यह लाल रेड ब्लड सेल्स को बनाने में भी मदद करता है।

पालक

खून की कमी दूर करने के लिए आप पालक का जूस भी पी सकते हैं। पालक में आयरन विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों की मात्रा काफी रिच होती है। पलक को एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस भी कहा जाता है। यह शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी ( इम्यूनिटी बढ़ाने का सीक्रेट जानिए) को भी मजबूत बनाता है। इससे एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि अगर आपको किडनी से जुड़ी दिक्कत है तो डॉक्टर के सलाह पर ही इसका सेवन करें।

यह विडियो भी देखें

 

overcome from anemia

अनार

अनार हमेशा से ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अनार में जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, मिनरल, पोटेशियम होते हैं। सबसे ज्यादा इसमें आयरन की मात्रा होती है।अनार का जूस पीने से भी खून बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

ऑरेंज जूस

खून की कमी को दूर करने के लिए आप ऑरेंज जूस भी पी सकते हैं। ऑरेंज जूस न सिर्फ विटामिन सी प्रदान करता है बल्कि यह आयरन भी प्रदान करता है। ये एनीमिया के लक्षणों को कम करने के साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें-खून बढ़ाने से लेकर कब्ज की समस्या दूर करने तक में मददगार है ये सब्जी

सेब 

आप डाइट में सेब का जूस भी शामिल कर सकते हैं। सेब में आयरन, फाइबर (जयादा फाइबर खाने के नुकसान) और कई तरह के जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप से कर जूस पीते हैं तो इससे भी हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो सकती है। सेब का जूस रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-अगर बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो Expert के बताए ये टिप्स करेंगे मदद

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।