नारियल तेल कौन नहीं इस्तेमाल करता होगा। बालों के लिए तो यह तेल सबसे अच्छा माना जाता है। कुछ लोग त्वचा पर इसे इस्तेमाल करते हैं। हमेशा से ही इसका इस्तेमाल होता आया है। कुछ जगहों पर तो इस तेल में खाना भी बनाया जाता है, जो की सेहत के लिहाज से काफी अच्छा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि इस तेल से आपके कब्ज का हल हो सकता है। जी हां, यह एक ऐसा हेल्थ हैक है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस बारे में हमें जानकारी मिली है डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से। चलिए जानते हैं इस हेल्थ हैक के बारे में विस्तार से।
नारियल तेल में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो कब्ज के लिए एक नेचुरल और प्रभावी उपचार बनता है। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव यानी रेचक, आसान भाषा में कहें तो यह मल को नरम करने और आंतों की गति को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। इसमें खास रके मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स होता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है। जब मेटाबॉलिज्म तेज होगा, तो भोजन शरीर से तेजी से गुजरता है यानी आपकी पाचन गति बढ़ती है। यह मल को आंतों में बहुत ज्यादा देर तक ठहरने नहीं देता है, जिससे वह कठोर नहीं होता है।
इसका परिणाम यह हो सकता कि आपको ज्यादा बार छोटे और नरम मल त्याग होते हैं, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। आइए जानते हैं इसका इसका सेवन कैसे किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में पेट को रखना है ठीक? पिएं यह हरा जूस
यह विडियो भी देखें
अगर आपको पुरानी कब्ज की शिकायत है, तो इसका इलाज डॉक्टर से कराएं, इस नुस्खे पर निर्भर न रहें।
अगर किसी तरह की कोई समस्या है, तो डॉक्टर से पूछे बिना इसका सेवन न करें।
नारियल तेल वाले उपाय सहायक हो सकते हैं, लेकिन जब आप अपनी लाइफस्टाइल सही रखें। पर्याप्त पानी पिएं, फाइबर युक्त आहार लें।
यह भी पढ़ें-एंग्जाइटी और स्ट्रेस हो तो, फटाफट खा लें यह फल...मिलेगी राहत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।