Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

वेट लॉस में मदद कर सकता है यह फाइबर रिच चीला, ब्रेकफास्ट में खाएं

वेट लॉस जर्नी में आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आपके लिए हेल्दी मिलेट चीला बेस्ट ऑप्शन है। इससे वेट लॉस जर्नी बूस्ट हो सकती है।
Updated:- 2025-01-17, 11:25 IST
image

वजन घटाने के लिए सही खान-पान लेना बेहद जरूरी है। अगर आप भी वजन घटाने के लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता तलाश रहे हैं तो आप मिलेट चीला ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। यह पोषण से भरपूर होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। आईए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है? इस बारे में डाइटिशियन गौरी आनंद ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

वेट लॉस के लिए खाएं मिलेट चीला  

MILLET CHILA FOE LOOSING WEIGHT

  • एक कप मिलेट  का फाइन पाउडर( बाजरा रागी या ज्वार में से कोई भी )
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा कप गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  •  एक कप पालक का साग बारीक कटा हुआ
  •  दो चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
  •  नमक स्वाद अनुसार
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  •  चाट मसाला
  •  आधा कप पानी बैटर के लिए
  •  एक चम्मच तेल तलने के लिए।

विधि

  • एक बर्तन में मिलेट का पाउडर लें, अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, पालक और धनिया पत्ती डाल दें।
  • नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला भी मिला दें।
  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं और एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
  • एक नॉन स्टिक तवा को गैस पर चढ़ाएं।
  • इस पर हल्का तेल लगाएं।
  • तवे पर बैटर का एक बड़ा चम्मच डालें और हाथों से फैलाएं।
  • इसे दोनों तरफ आंच पर पकने दें। 
  • तैयार है आपका हेल्दी वेट लॉस मिलेट चीला।
  • इसे आप चटनी या दही के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में मेथी, गोंद और सूखे मेवे क्यों खाने चाहिए?

मिलेट चीला कैसे फायदेमंद है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Gauri Anand | Health Coach | Diet plan (@balancedbitesbygauri)

  • मिलेट में फाइबर अधिक होता है जो लंबे वक्त तक पेट भरा हुआ रखता है और आपको ज्यादा कैलोरी इनटेक करने से बचाता है।
  • वहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो एनर्जी प्रदान करता है।
  • इससे डाइजेशन बेहतर होता है, आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है तो यह है वेट लॉस में मदद करता है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि मिलेट चीला ग्लूटेन फ्री होता है, जिससे यह एलर्जी से बचने वाले लोग के लिए एकदम फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-बिच्छू जैसा डंक मारता है यह पत्ता, लेकिन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।