गर्मियों में पेट को रखना है ठीक? पिएं यह हरा जूस

गर्मी अपने चरम पर है। तापमान 45 के पार हो रहा है। इस गर्मी में अच्छे अच्छे की हालत टाइट हो जाती है। सबसे ज्यादा समस्याएं पेट से जुड़ी हुई नजर आती है। गर्मियों में पेट की समस्याएं जैसे अपच, मतली, उल्टी, गैस की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आप भी गर्मियों में इन दिक्कतों से परेशान रहती हैं, तो इससे राहत पाने के लिए आप एक नेचुरल और प्रभावी उपाय अपना सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इसके लिए करी पत्ते और नींबू का जूस पीने की सलाह देती हैं। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। चलिए जानते हैं, इसे कैसे इस जूस तैयार किया जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
पेट को रखना है ठीक ,तो पिएं करी पत्ते का जूस

सामग्री
- 10 से 15 ताजे करी पत्ते।
- 1 चम्मच ताजा नींबू का रस।
- 1 गिलास पानी
विधि
- करी पत्तों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
- इन्हें एक गिलास पानी में डालकर उबालें।
- पानी को छान लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- ठंडा करके इसे दिन में एक या 2 बार पिएं।
यह भी पढ़ें-गर्भपात से बचने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
फायदे

- करी पत्ते पाचक एंजाइमों के स्त्राव को बढ़ाते हैं, जिससे अपच गैस और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
- इस मिश्रण को पीने से उल्टी मतली की समस्या कम होती है
- यह जूस पेट को साफ करता है और आंतों के कार्य प्रणाली को बेहतर करता है।
इसके अलावा आप गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखें।
मसालेदार भोजन न करें।
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें
यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...टोफू खाने के ये 4 फायदे नहीं जानती होंगी आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।