ड्राई फ्रूट्स और नट्स से हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचते हैं। अखरोट, बादाम, अंजीर, खजूर और भी कई ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिनसे शरीर को फायदा होता है। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट चिरौंजी है। चिरौंजी से सेहत को फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन-बी1, विटामिन सी और निआसीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी अधिक होता है। चिरौंजी से न केवल शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। चिरौंजी के फायदों और नुकसानों के बारे में हमने डाइटिशियन सिमरन कौर से बात की। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। साथ ही, योगा एक्सपर्ट और गट हेल्थ कोच भी हैं।
कमजोरी करती है दूर
अगर आपको अक्सर कमजोरी या थकान महसूस होती है, तो चिरौंजी को डाइट में जरूर शामिल करें। चिरौंजी खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप इसे दूध के साथ लें। शरीर को तुरंत ताकत मिलेगी। हालांकि, इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा न लें। रात को चिरौंजी पीस कर दूध में डालर, आप एनर्जी ड्रिंक तैयार कर सकती हैं।
खून को साफ करती है चिरौंजी
चिरौंजी खून को साफ करती है। खून में अशुध्दियां मौजूद होने से पिंपल्स, शरीर पर दाने और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। शरीर सही तरह से फंक्शन करे और स्किन पर ग्लो बना रहे, इसके लिए खून का साफ होना जरूरी है। इसलिए, जिन लोगों को इस तरह की दिक्कते हैं, उन्हें चिरौंजी का सेवन जरूर करना चाहिए। स्किन एलर्जी के बचाव करने में भी चिरौंजी मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बालों को दूर करता है चिरौंजी का उबटन, त्वचा में भी आता है जबरदस्त निखार
चिरौंजी के अन्य फायदे
चिरौंजी के और भी कई फायदे होते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करती है, गैस्ट्रिक अल्सर से बचाव करती है, सर्दी-जुकाम से बचाव करती है, डाइजेशन सुधारती है। साथ ही चिरौंजी से सिरदर्द में भी राहत मिलती है। इसके अलावा, शरीर को मजबूती भी देती है।
चिरौंजी के नुकसान
- चिरौंजी खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल लिमिट में करना चाहिए।
- जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें चिरौंजी अधिक मात्रा में नहीं खानी चाहिए। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।
- ज्यादा चिरौंजी खाने से लूजमोशन भी हो सकते हैं।
- इसके अलावा जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें भी चिरौंजी कम मात्रा में खानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- ये 5 नट्स आपको रखते हैं सेहतमंद, रोजाना भिगोकर खाएं
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों