क्या आप जानते हैं स्विस चार्ड खाने के ये फायदे

हमारे शरीर को समय-समय पर सही पोषण का मिलना बहुत ज़रूरी है। अगर ऐसा नहीं होता तो हम कई बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। इसलिए ज़रूरी है अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल किया जाए। अब आप सोच रहे होंगे कि हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, गोभी आदि के अलावा ऐसे कौन से खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाए, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखें ।
तो आपको बता दें कि वैसे तो बहुत सारी हरी पत्तेदार सब्जियां हैं, जो आप अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। लेकिन इन सभी सब्जियों में स्विस चार्ड हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। तो आज हम आपको स्विस चार्ड के फायदे के बारे में बताएंगे। स्वास्थ्य के लिए स्विस चार्ड के फायदे क्या हैं? इसको जानने से पहले ज़रूरी है ये समझना आखिर ये स्विस चार्ड क्या है।
स्विस चार्ड क्या है?
स्विस चार्ड एक विशेष प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे चमकीले और रंगीन तनों के लिए भी जाना जाता है। स्विस चार्ड ‘चुकंदर’ के परिवार या प्रजाति से संबंध रखता है। पूरी दुनिया में इसकी खेती आपको देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा, इसकी खेती गर्मियों और सर्दियों में आसानी से की जा सकती है। इसकी उत्पत्ति स्विट्जरलैंड में हुई थी,स्विस चार्ड भूमध्यसागरीय मूल निवासी है। स्विस चार्ड खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती हैं। साथ ही, ये हमारे शरीर के लिए भी लाभदायक है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।
स्विस चार्ड के फायदे
आप स्विस चार्ड को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं, जो हमारे शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम करती है-
वज़न घटाने के लिए लाभदायक
अगर आप वज़न घटा रही हैं तो आप स्विस चार्ड का सेवन कर सकती हैं। साथ ही, यह एक कम कैलोरी वाली सब्जी है, जो मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती है। कई शोध में बताया गया है कि ये तत्व पेट की चर्बी को कम करते हैं। इसलिए अगर आप अपना वज़न घटा रही हैं, तो आप इसे (स्विस चार्ड) शामिल कर सकती हैं।
बनाए हड्डियों को मज़बूत
हमारी हड्डियों को सबसे ज़्यादा कैल्शियम और विटामिन-डी की ज़रूरत होती है। क्योंकि ये पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मज़बूत रखने का काम करते हैं। कैल्शियम और विटामिन-डी हमारी हड्डियों को बनाने का काम भी करता है। हड्डी रोग और फ्रैक्चर के जोखिम कम करने में ये बहुत फायदेमंद है। स्विस चार्ड में कैल्शियम और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में स्विस चार्ड को शामिल कर सकते हैं।
प्रतिरक्षा प्रणाली होगी स्ट्रांग (इम्यूनिटी सिस्टम)
हमारे शरीर में सबसे अहम हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी सिस्टम होता है, जो हमें बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है, तो हमारे अंदर आसानी से कोई रोग नहीं पनपता। लेकिन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर है, तो आप अपने आहार में स्विस चार्ड को शामिल कर सकती हैं। ये सब्जी प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करती है। क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
हमारी आंखें हमारे लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है। ज़ाहिर है हम आंखों के स्वास्थ्यके लिए भी फिक्रमंद होंगे। बढ़ती उम्र के साथ हमें कई नेत्र रोग होने लग जाते हैं। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए स्विस चार्ड सब्जी का सेवन करना बहुत फायदेमंद है।
इसे ज़रूर पढ़ें-हाई बीपी से लेकर इनसोमनिया की समस्या को दूर करती है सर्पगंधा, जानिए इसके बारे में
दिल के लिए लाभकारी
स्विस चार्ड का सेवन करना हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अक्सर दिल के मरीज़ों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवनकरने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। इसलिए आप स्विस चार्ड का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकती हैं।
स्विस चार्ड को उपयोग करने के तरीके
आप स्विस चार्ड को अलग-अलग तरह से बनाकर खा सकती हैं जैसे सब्जी, सूप बनाकर, स्टीम करके खा सकती हैं। साथ ही, आप स्विस चार्ड को सलाद के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-मैग्नीशियम से पैक होते हैं यह फूड्स, जानिए इनके बारे में
आप आहार में स्विस चार्ड को तरह-तरह की डिश बनाकर शामिल कर सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।