सुबह का ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी होता है।नाश्ते में हाई प्रोटीन आइटम मिले तो आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहते हैं, आपका मेटबॉलिज्म बूस्ट रहता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आप भी हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए किसी टेस्टी विक्लप की तलाश में हैं तो आपको ब्रोकली-पनीर चीला खाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कालरा मल्होत्रा इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
कैसे बनाएं ब्रोकली पनीर चीला (chilla to stay fit and healthy)
View this post on Instagram
- ब्रोकली- एक कप
- सूजी- एक कप
- बेसन- एक कप
- हरी मिर्च- 2
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- पनीर- एक कप
- प्याज एक टुकड़ा
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च- वैकल्पिक
- धनिया आधा छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ब्रोकली को काट कर रख लें।
- अब एक ब्लेंडर में ब्रोकली, सूजी, बेसन, हरी मिर्च, प्याज, डाल कर ब्लेंड कर लें।
- स्मूद प्यूरी को एक बर्तन में निकाल लें।
- अब इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, साबुत जीरा, डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसे सेटल होने के लिए कुछ देर रख दें।
- अब एक पैन को गैस पर चढ़ाएं।
- इसपर हलका सा ऑयल लगाएं।
- बैटर को फैलाएं।
- जब एक तरफ से चील पक जाए तो दूसरी तरफ पलट दें।
- इसमें मैश्ड पनीर को डालकर चीला को पका लें।
- तैयार है आपका हाई प्रोटीन चीला, इसे आप नाश्ते में चटनी या दही के साथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये हैक्स
ब्रोकली पनीर चीला के फायदे
चीला के फायदे की बात करें तो इसमें इसमें इस्तेमाल पनीर और बेसन प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो आप को ऊर्जा प्रदान करते हैं,आपको इसे खाने के बाद भूख नहीं लगती है। वहीं ब्रोकली में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है जो अपने हेल्दी वजन बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से आपको बचाते हैं।
यह भी पढ़ें-लिवर हेल्थ को सुधारने के लिए एक महीने तक रोज पिएं यह जूस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों