करेला नाम की सब्जी की उत्पत्ति केरल में हुई और इसे बाद में चीन में 14 वीं शताब्दी में पेश किया गया था। यह दक्षिण एशियाई देशों के आसपास के व्यंजनों में मुख्य सब्जी में से एक है। करेले के कड़वे स्वाद की वजह से इसे बिटर मेलन भी कहा जाता है। यह सब्जी अपने कड़वे स्वाद की वजह से ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती है लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद होने की वजह से लोग इसे डाइट में शामिल करते हैं। आइये मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें करेला खाने के फायदे और इसके पौष्टिक गुणों के बारे में।
करेले में मैग्नीशियम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसमें आयरन और पोटेशियम जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह विटामिन सी, विटामिन बी 1, बी 2, बी 3 और बी 9 से समृद्ध होता है। करेला फाइबर का एक अच्छा स्रोत है इसलिए इसे अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करें।
करेला हमारे नेत्र स्वास्थ्य और दृष्टि के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आँखों की दृष्टि तो तेज होती ही है, साथ ही नेत्र सम्बन्धी कई अन्य समस्याओं से भी निजात मिलता है। इसे डाइट में शामिल करना नेत्र स्वास्थ्य को बनाए रहने का अच्छा उपाय है।
इसे जरूर पढ़ें:स्वाद से भरपूर ब्लूबेरी के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में कितना जानती हैं आप, जरूर करें डाइट में शामिल
करेला हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बेहद लाभदायक है। करेला आयरन की मात्रा से भरपूर होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। या दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। रक्तचाप को नियंत्रित करके ह्रदय को स्वस्थ रखता है।
करेला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह शरीर के लिए रक्त शोधक की तरह काम करता है। करेला को लिवर और आंतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। मधुमेह रोगियों के लिए करेले के जूस का सेवन बेहद लाभकारी होता है।
करेले का सेवन हमारी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
करेला वजन प्रबंधन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे आहार में शामिल करने से काफी हद तक बढ़ते वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। यदि आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में करेला को जरूर शामिल करें। करेला हमारे शरीर के लिए एक एंटी-फंगल एजेंट की तरह भी काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें:सेहत के लिए रामबाण है मेथी की पत्तियों का इस्तेमाल, मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें इसके फायदे
विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर करेला को अपनी नियमित डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसके सेवन से कई बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है।
डॉक्टर कविराज खियालानी- सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, मुंबई के हैंं और एक क्रेएटिव क्विज़ीन स्पेशलिस्ट, लेखक, फूड राइटर और कंसल्टेंट हैं। होटल और एयरलाइंस के साथ अपने विविध अनुभव के साथ, उन्होंने 33 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों में भी महारत हासिल की है, स्टार प्लस और कलर्स टेलीविज़न के कई फूड शोज में उन्होंने काम किया है। शेफ कविराज को कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है और दो दशकों से अधिक समय से फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है।
आपको यह आर्टिेकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।