बढ़ती उम्र का असर, फर्टिलिटी पर होता है। किसी भी कपल के कंसीव करने के लिए जिस तरह पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी का बेहतर होना जरूरी है, उसी तरह महिलाओं की एग क्वालिटी भी सही होनी चाहिए वरना फर्टिलिटी पर इसका असर हो सकता है। आजकल कई कारणों से महिलाएं देर से मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं। 35-40 की उम्र में मां बनना, नेचुरली कंसीव करना बिल्कुल संभव है। लेकिन, इसके लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करने चाहिए ताकि फर्टिलिटी मजबूत बनी रहे और कंसीव करना आसान हो। उम्र बढ़ने के साथ, एग क्वालिटी, रिप्रोडक्टिव हेल्थ और फर्टिलिटी पर असर होता है। यह बात पूरी तरह से सही है। लेकिन, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से, आप कंसीव करने के चांसेज को बढ़ा सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बेरीज
बेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकती है। इससे एग क्वालिटी में सुधार होता है। यह फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करती है। अगर आप लेट प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी, पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह एग क्वालिटी सुधारने में मदद करती हैं और इससे कंसीव करने के चांसेज बढ़ सकते हैं। इन सब्जियों में फोलेट, विटामिन्स और आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं। यह ओव्युलेशन प्रोसेस के लिए फायदेमंद है और इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाता है यह हार्मोन, फर्टिलिटी के लिए है बहुत जरूरी
नट्स और सीड्स
अगर आप लेट प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो नट्स और सीड्स को लगातार डाइट में शामिल करती रहें। विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। दिन की शुरुआत भीगे हुए नट्स से करें। अखरोट, बादाम और ब्राजील नट्स, महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। नट्स और सीड्स से शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं और ताकत बनी रहती है।
दालें और फलियां
दालों और फलियों में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये एग क्वालिटी को सुधारने और फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद करती हैं। फाइबर, डाइजेशन को दुरुस्त करने और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें
डाइट में एक्सपर्ट की बताई चीजों को शामिल करने से फर्टिलिटी मजबूत होती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों