किशमिश को इस तरह से करें अपनी डाइट में शामिल, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल

किशमिश खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे दही के साथ खाने से बहुत लाभ मिलते हैं। इस विषय में डॉक्टर रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

how to eat raisins

हमारे मसाले हो या फिर ड्राई फ्रूट्स, सभी गुणों की खान हैं, इसलिए दादी-नानी के सेहत से जुड़े नुस्खों में भी इनका इस्तेमाल होता है। बादाम को भिगोकर खाना फायदेमंद होता है। किशमिश को भी भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन किशमिश को दही के साथ खाना भी बहुत अच्छा होता है। इससे कई सारे फायदे होते हैं।

दही के साथ किशमिश को किस तरह खाया जाए और इससे क्या फायदे होते हैं, इनके बारे में डॉक्टर रुजुता दिवेकर ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। डॉक्टर दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने दही और किशमिश कोमिड-मील के तौर पर खाने की सलाह दी है। आइए इस बारे में जानते हैं।

किशमिश और दही को इस तरह खाना चाहिए

  • सबसे पहले एक कटोरी में हल्का गुनगुना दूध लें। फुल फैट दूध ज्यादा अच्छा रहेगा।
  • अब इसमें 4 से 5 किशमिश डालें। काली किशमिश ज्यादा अच्छी रहेगी।
  • अब इसमें लगभग एक चम्मच दही डालें। छाछ हो तो छाछ का इस्तेमाल करें।
  • इसे कुछ देर तक चलाएं। अब इसे किसी ढक्कन से ढक दें और 8-12 घंटों के लिए छोड़ दें।
  • जब इसके ऊपर एक मोटी परत जम जाए तो ये खाने के लिए तैयार है।
  • इसे आप अपने लंच के साथ या फिर लंच के बाद 3-4 बजे के आस-पास मिड मील के तौर पर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 7 दिन भीगी किशमिश खाएं और 7 अनोखे फायदे पाएं

black raisins benefits

क्या होते हैं इन्हे साथ खाने के फायदे ?

आपके मन मे भी ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर इन दोनों को एक साथ खाने के क्या फायदे हैं? चलिए जानते हैं कि डॉक्टर रुजुता इस बारे में क्या कहती हैं-

दही प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। किशमिश में घुलनशील फाइबर बहुत होते हैं इसलिए ये प्रीबायोटिक का काम करती है। इन्हें एक साथ खाया जाए तो ये-

how we should eat raisins

Recommended Video

  • बैड बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं।
  • गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।
  • आपके दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं।
  • हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • आंतों की सूजन को कम करता है।
दही हमारे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने, रक्तचाप को कम करने और वजन कम करने में सहायक होता है। ये कब्ज को भी दूर करता है और किशमिश को चबाने में भी ये मदद करता है। अगर आप इस तरह से दही और किशमिश का सेवन करेंगे तो बेशक आपको फायदा महसूस होगा।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP