अक्सर हम खाने को धनिया पत्ती से गार्निश करते हैं। सलाद और सब्जियों में धनिया पत्ती डालने से स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन धनिया पत्ती की खासियत सिर्फ इसके स्वाद तक नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभ के लिए भी है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। अगर आप खाली पेट धनिया पत्ती को चबाते हैं तो इससे कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से
धनिया पत्ती खाली पेट खाने से मिलते हैं ये फायदे
- धनिया पत्ती में विटामिन मिनरल और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सेहत को कई जरूरी फायदे पहुंचते हैं। इसका सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती है। इसमें फाइबर और जरूरी एंजाइम होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे गैस, कब्ज से राहत मिलती है।
- धनियापत्ती में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। इससे आपकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
- धनिया पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में मददगार होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ाई करते हैं, फ्री रेडिकल त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और त्वचा की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
यह भी पढ़ें-मोटी तोंद होगी अंदर, पिएं यह होममेड ड्रिंक
- इसमें विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड क्लॉट बनने में मदद करते हैं। वहीं हड्डियों की भी मरम्मत करते हैं। इसके साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
- धनिया पत्ती वजन घटाने में भी मददगार है। इसमें फाइबर होता है जो वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है जिससे फैट और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
यह भी पढ़ें-रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, पुरानी से पुरानी कब्ज होगी दूर
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों