herzindagi
image

फैटी लिवर के लक्षण 2 हफ्तों में हो सकते हैं रिवर्स, डाइट में शामिल करें इन 2 मौसमी सब्जियों का जूस

अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव शुरू कर दें। लिवर हेल्थ खराब होने का असर पूरे शरीर पर होता है। डाइट में हेल्दी बदलाव करके, फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 18:31 IST

क्या आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, लेकिन आप इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर ऐसा है, तो इसका आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। फैटी लिवर पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या और बढ़ सकती है। फैटी लिवर के कई ग्रेड होते हैं और अगर आपको ग्रेड 1 फैटी लिवर भी है, तो यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव शुरू कर दें ताकि इसके लक्षणों को रिवर्स किया जा सके। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है। जब इसमें चर्बी जमने लगती है, तो फैटी लिवर की शिकायत होती है। अगर इस पर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस में भी बदल सकती है।

लिवर फैटी होने के पीछे अक्सर हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल की गलत आदते होती हैं। यही वजह है कि डाइट में हेल्दी बदलाव करके इसे रिवर्स भी किया जा सकता है। यहां हम आपको सर्दियों में मिलने वाली 2 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जूस लिवर हेल्थ को सुधारने और फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

फैटी लिवर के लक्षणों को कम कर सकता है चुकंदर का जूस

beetroot juice for liver

  • एक्सपर्ट का कहना है कि फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने, लिवर हेल्थ को सुधारने और लिवर को डिटॉक्स करने में, चुकंदर का जूस किसी टॉनिक से कम नहीं है।
  • चुकंदर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स लिवर को डिटॉक्स करते हैं और फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
  • चुकंदर में बीटाइन पाया जाता है। यह लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही, शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
  • एक्टपर्ट का कहना है कि अपने गुणों की वजह से चुकंदर, लिवर की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जब लिवर जल्दी नई कोशिकाएं बनाने लगाता है, तो जल्दी ठीक होता है और फैटी लिवर की दिक्कत कम होती है।
  • चुकंदर में मौजूद कंपाउंड लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं।
  • आप रोजाना चुकंदर का जूस पीकर, लिवर हेल्थ को सुधार सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

लिवर हेल्थ सुधारने के लिए पिएं गाजर का जूस

carrot juice for liver health

  • गाजर, शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। इसमें विटामिन-ए होता है। यह लिवर हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • ताजे गाजर के जूस में नींबू और अदरक का जूस मिलाकर, अगर आप इसे रोजाना पिएंगी, तो इससे लिवर हेल्थ में सुधार होगा।
  • गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है। यह शरीर में विटामिन-ए में बदलता है और फैटी लिवर के लक्षणों को कम करता है।
  • गाजर का जूस, लिवर डैमेज के खतरे को कम करता है।
  • गाजर का जूस, लिवर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करता है। इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है।

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में चुकंदर और गाजर का जूस मदद कर सकता है। इन्हें सर्दियों में डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।