क्या वाकई व्हाइट फूड्स से हेल्दी होते हैं ब्राउन फूड्स?

हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए, क्या खाना छोड़ देना चाहिए, और किन चीजों की मात्रा सीमित कर देनी चाहिए, इस तरह के सवाल हर किसी के मन में होते हैं। आज के वक्त में हेल्दी डाइट के बारे में काफी चर्चा की जाने लगी है। कुछ फूड्स को लोगों ने फिट रहने के लिए अपनी थाली से पूरी तरह गायब कर दिया है और कुछ फूड्स ज्यादा पसंद किए जाने लगे हैं। हेल्दी फूड्स को लेकर कई तरह की डिबेट्स भी चलती रहती हैं। कुछ फूड्स ऐसे हैं जिन्हें कुछ एक्सपर्ट हेल्दी मानते हैं तो कुछ अनहेल्दी की कैटेगरी में रखते हैं। व्हाइट फूड्स और ब्राउन फूड्स में क्या ज्यादा हेल्दी है, इस बात को लेकर भी बहस की जाती है।
वैसे तो ब्राउन फूड्स को व्हाइट फूड्स से ज्यादा हेल्दी माना जाता है। खाने में भी व्हाइट ब्रेड, राइस और शुगर की जगह ब्राउन राइस, ब्रेड और शुगर खाने की सलाह ही जाती है लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या वाकई ब्राउन फूड्स, व्हाइट फूड्स से ज्यादा हेल्दी होते हैं, अगर ऐसा है तो इसके पीछे क्या वजह है, चलिए इसे समझते हैं।
इस बारे में डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।
ब्राउन फूड्स बनाम व्हाइट फूड्स

- ब्राउन राइस में व्हाइट राइस की तुलना में कुछ अधिक फाइबर होता है लेकिन इसमें पाया जाने वाला फाइटिक एसिड खाने में मौजूद माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में बाधा डालता है और गट से जुड़ी कई समस्याओं का भी कारण बनता है। (चावल की वैरायटी)
- ब्राउन राइस साबुत अनाज है। इसे खाने के बाद आपको पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है। वजन कम करने के लिए इसे अच्छा माना जाता है। (ब्राउन राइस के फायदे और नुकसान)
- ब्राउन राइस डाइजेशन में बिल्कुल आसान नहीं होता है। इसे पचाना हर किसी के लिए संभव नहीं है।
- व्हाइट शुगर और ब्राउन शुगर की न्यूट्रिशन वैल्यू में बस थोड़ा ही अंतर होता है।
- बात अगर ब्राउन और व्हाइट एग्स की करें तो अंडों के रंग का इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता है। रंग में अंतर केवल मुर्गी की नस्ल के प्रकार की वजह से होता है।
- ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड की तुलना में ज्यादा हेल्दी होती है। इसे गेहूं से बनाया जाता है। इसमें अधिक पोषक तत्व और फाइबर होते हैं।
- व्हाइट ब्रेड मैदे से बना होता है। इसे खाने से पेट के आस-पास चर्बी जमती है और सुस्ती महसूस होती है।
यह भी पढ़ें-पेट में नहीं होगी गर्मी, समर में खाएं ये हेल्दी फ्रूट्स
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें-एक्सपर्ट टिप्स: कहीं आप भी तो नहीं करती हैं इन फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन? सेहत के लिए हैं नुकसानदेह
इस तरह चुनें अपना खाना

एक्सपर्ट की मानें तो अपना खाना सिर्फ खाने के रंग को देखकर नहीं चुनना चाहिए बल्कि आपको अपने फूड्स को उनके अंदर की न्यूट्रिशन वैल्यू, अपनी पाचन क्षमता, खाने के बनने के तरीके और बनने में इस्तेमाल हुई चीजों के आधार पर चुनना चाहिए। साथ ही बैलेंस मील के लिए खाने के पोर्शन साइज का भी ध्यान रखें। हेल्दी डाइट के लिए आप क्या खा रहे हैं ये तो मायने रखता ही है लेकिन आप खाने की कितनी मात्रा में खा रहे हैं और किस टाइम खा रहे हैं, इसका भी ख्याल रखना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।