सुपरफूड है आंवला, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

क्या आपको पता है कि सुपरफूड आंवला को रोजाना खाने से कई बीमारियां आपके पास भी नहीं फटकेंगी। इसके फायदे, नुकसान और खाने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

सेहतमंद रहने की कुंजी असल में हेल्दी खान-पान है। न्यूट्रिशन्स से भरपूर डाइट लेने से न केवल इम्यूनिटी मजबूत होती है, बीमारियां दूर रहती हैं बल्कि इसका असर हमारी बॉडी पर साफ नजर आने लगता है। नट्स, सीड्स, फल और सब्जियों से भरपूर बैलेंस डाइट लेने से आप हेल्दी रह सकती हैं। बात अगर हेल्दी फूड्स की है, तो आंवले का जिक्र जरूर बनता है। आंवला एक सुपरफूड है। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान माना गया है और कहा जाता है कि आंवला कई रोगों की दवा है। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई नुस्खों और बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। इसके फायदे, नुकसान और इसे डाइट में शामिल करने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

आंवले के गुण और फायदे

  • आंवले को भारतीय करौंदा भी कहा जाता है। यह विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों और फाइबर से भरपूर एक फल है। इसे विटामिन-सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है।
  • आंवले में विटामिन-ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे तमाम गुण होते हैं, जो सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं।
  • आंवला, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और बीमारियों से बचाव करता है। आंवले में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से समय से पहले एजिंग के साइन्स नजर नहीं आते हैं।
  • आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है। इसे खाने से हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं।
  • आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। रोजाना आंवला को डाइट में शामिल करने से स्किन और हेयर हेल्थ में भी सुधार होता है।

What happens if I eat amla daily

  • इससे बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना कम होता है। अगर आपके बाल पतले होते जा रहे हैं या समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
  • आंवले में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है।
  • यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और खाना पचाने में मदद करता है। इससे कब्ज भी दूर होती है।
  • यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • आंवला, हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसे रोजाना खाने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

amla for healthy life

  • आंवला खाने से लिवर डिटॉक्स होता है। जिन लोगों को फैटी लिवर है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • सर्दी-खांसी और मौसमी इंफेक्शन्स को दूर करने में भी आंवला मदद कर सकता है।
  • अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको चुकंदर और आंवले का जूस पीना चाहिए। इससे हीमोग्लोबिन जल्दी बढ़ता है और शरीर में आयरन अब्जॉर्बशन में भी मदद मिलती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।
  • आंवले में एंटी-एजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। यह कम कैलोरी वाला होता है और इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

आंवले के नुकसान

  • यूं तो आंवला गुणों की खान है लेकिन कुछ लोगों को इससे दिक्कत हो सकती है।
  • आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन एसिडिटी और सीने में जलन पैदा कर सकता है।
  • जिन लोगों का शुगर लेवल कम रहता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आंवला अधिक खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • ज्यादा मात्रा में आंवले के सेवन से यूरिन में जलन हो सकती है।
  • अगर आपको खट्टे फल या किसी खास चीज से एलर्जी है, तो भी इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ लोगों को खाली पेट आंवला खाने से भी दिक्कत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

आंवला को डाइट में शामिल करने का सही तरीका

Who should not eat amla

  • आप सुबह खाली पेट कच्चा आंवला खा सकती हैं।
  • आंवला और ऐलोवेरा का जूस भी फायदेमंद रहेगा।
  • आंवले को अचार और मुरब्बे के तौर पर भी खाया जा सकता है।
  • आंवले की चटनी भी फायदेमंद होती है।
  • आंवले को हल्दी के पानी में डुबोकर भी खाया जा सकता है।
  • आंवले का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। दिन में 1-2 आंवला खाना सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- Makhane Khane ke Fayde or Nuksan: गुणों से भरपूर है मखाना, जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

आंवला को एक्सपर्ट के बताए तरीकों से डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP