क्या आप जानते हैं ग्वार की फली के ये अद्भुत फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

आपमें से कई लोगों ने शायद ग्वार की फली का नाम भी नहीं सुना होगा या फिर कुछ लोगों ने कभी न कभी इससे बनी सब्जी जरूर खाई होगी। दिखने में लोबिया और हरे बीन्स की तरह लगने वाली ये ग्वार की फलियां वास्तव में स्वाद में लाजवाब तो होती ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।
इस लेख में हम आपको ग्वार की फलियों या क्लस्टर बीन्स की ऐसी विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद आप भी इन फलियों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएंगी। आइए जानी मानी डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS), नई दिल्ली, से जानें ग्वार की फली के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में और इसे आहार में क्यों शामिल करना चाहिए।
दिल को स्वस्थ रखे
ग्वार का सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के रक्त स्तर को कम करके दिल के स्वस्थ प्रभावों को बढ़ाता है। इन फलियों में आहार फाइबर, पोटेशियम और फोलेट की उपस्थिति हृदय को विभिन्न हृदय संबंधी जटिलताओं से बचाता है। इन फलियों के किसी भी रूप में सेवन करने से खाद्य पदार्थ से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:मोठ दाल के सेहत से जुड़े कुछ अद्भुत फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे
हड्डियों को मजबूती प्रदान करे
ग्वार की फलियों में कैल्शियम और मिनरल नाम के तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इन फलियों में फास्फोरस तत्व की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखती है। जिससे हड्डियों से सम्बंधित कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
मधुमेह रोगियों के लिए
ग्वार की फलियों में ग्लाइकोन्यूट्रियंट नामक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित नहीं किया गया तो मधुमेह जैसी बीमारी हो सकती है। ग्वार की फलियों का सेवन शुगर लेवल को नियंत्रित करके डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव नहीं होता है। यदि आप मधुमेह की बीमारी से ग्रसित हैं तो इन फलियों का सेवन जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें:सेहत के लिए रामबाण है मेथी की पत्तियों का इस्तेमाल, मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें इसके फायदे
रक्तचाप प्रबंधन में सहायक
ग्वार की फलियों में हाइपोग्लाइसेमिक और हाइपोलिपिडेमिक गुण मौजूद होते हैं इसलिए ये तत्व हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों के लिए सहायक होते हैं। जैसे-जैसे मधुमेह और हृदय रोग आपके उच्च रक्तचाप के जोखिम को बढ़ाते हैं, इन यौगिकों का संयुक्त प्रभाव आपके रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
गर्भावस्था में लाभदायक
क्लस्टर बीन्स में मौजूद आयरन और कैल्शियम तत्व गर्भवती महिलाओं में इन खनिजों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इन फलियों में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद होते हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु को कई जन्म दोषों और गर्भावस्था से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं। क्लस्टर बीन्स में निहित विटामिन के हड्डियों के लिए अच्छा है और भ्रूण के बेहतर विकास में मदद करता है।
पाचन में सहायक
ग्वार की फलियों में उच्च मात्रा में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इन फलियों का सेवन मल त्याग को उत्तेजित करके कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। ये पेट से अवांछित विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को रोकती हैं।
इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको अपनी नियमित डाइट में ग्वार की फलियों को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई अन्य समस्या होने पर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।