30 पार कर चुकी हैं आप, तो उम्र से जवां दिखने और सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

अगर आप 30 की उम्र पार कर चुकी है, आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है या उम्र से पहले चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगा है, तो उम्र से जवां दिखने और सेहतमंद रहने के लिए इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
image

उम्र बढ़ने के साथ डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी होते हैं। खासकर, महिलाओं में उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर हार्मोन्स में कई बदलाव होते हैं, जिनका असर उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर होता है। उम्र बढ़ने के साथ, शरीर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स के लेवल पर भी असर होता है। अगर आपकी उम्र 30 पार कर चुकी है, तो आपकी अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस उम्र में अगर खान-पान का ध्यान न रखा जाए तो एजिंग के साइन्स भी उम्र से पहले नजर आ सकते हैं और बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। ऐसे में अगर आप 30 की उम्र के बाद जवां और सेहतमंद रहना चाहती हैं, तो डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें। ये सुपरफूड्स आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी नहीं होने देंगे और हेल्दी रहने में आपकी मदद करेंगे। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज, मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करते हैं। दिन में एक बार 1 टीस्पून बीज को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

केला

केला, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होता है। इससे मूड सही रहता है और स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद मिलती है। केले में विटामिन बी6, विटामिन सी और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर को एनर्जी मिलती है।

ओट्स

ओट्स, कॉम्पलेक्स कार्ब्स का अच्छा सोर्स होते हैं। अगर आप नाश्ते में इन्हें खाएंगी, तो दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। इससे पेट भरा हुआ रहता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती हैं।

सेंधा नमक के साथ नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेशन और ताजगी देता है। इससे मसल्स और ब्रेन तक ऑक्सीजन पहुंचने में मदद मिलती है। चेहरे पर निखार लाने और बालों को मजबूती बनाने में यह फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-सुनो सहेली! उम्र से पहले चेहरे पर दिखता बुढ़ापा बन गया है तुम्हारी परेशानी? इन 10 आदतों में छिपा है जवां नजर आने का सीक्रेट

घी

ghee for hair fall
घी हेल्दी फैट्स से भरपूर बोता है। इसमें ब्यूरेटिक एसिड होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है, डाइजेशन को सुधारता है और बॉडी फंक्शन्स को सही तरह से चलने में मदद करता है।

सत्तू

भुने हुए चने का आटा शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखता है, इससे खून की कमी दूर होती है और आपको थकान महसूस नहीं होती है। यह शरीर को ठंडा रखता है, पाचन को दुरुस्त करता है और वजन कम करने में मदद करता है।

मखाना

makhana health benefitd

मखाने कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ये बोन हेल्थ को सुधारते हैं और एनर्जी बूस्ट करते हैं। मखाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। यह हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करने से लेकर वजन कम करने तक, कई चीजों में मदद करता है। शाम को भूख लगने पर किसी अनहेल्दी स्नैक्स की जगह मखाना खाएं। इससे आपको फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

30 की उम्र के बाद, जवां दिखने और सेहतमंद रहने के लिए एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP