Diet Tips: रोजाना सिर्फ '2 भीगी' अंजीर खाने से '1 महीने' में दूर होंगी आपकी ये 7 बीमारियां

अंजीर बादाम के बाद सबसे अच्‍छा ड्राई फ्रूट माना जाता है। आइए रोजाना सिर्फ 2 भीगी अंजीर खाने के फायदों के बारे में जानें।
Updated:- 2020-07-16, 16:27 IST
soaked anjeer benefits main

ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्‍वों से भरपूर होते हैं जो हमारी हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स को दूर करते हैं। अगर आप अपनी हेल्‍थ में सुधार लाने के लिए हेल्‍दी और आसान ब्रेकफास्‍ट की तलाश कर रही हैं तो ड्राई फ्रूट्स आपकी हेल्‍प कर सकते हैं। आज हम जिस ड्राई फ्रूट के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम अंजीर है। बहुत कम महिलाएं जानती हैं कि अंजीर बादाम के बाद सबसे अच्‍छा ड्राई फ्रूट माना जाता है। ये वेट लॉस, डायबिटीज को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्‍दी रखने, इम्‍यूनिटी को बढ़ाने और कैंसर की रोकथाम करने आदि में हेल्‍प करता है। आइए रोजाना सिर्फ 2 भीगी अंजीर खाने के फायदों के बारे में जानें।

महिलाओं की हेल्‍थ के लिए अंजीर बहुत अच्‍छा होता है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होने के कारण महिलाएं इसे खाने से बचती हैं और सिर्फ सर्दियों में ही इसे खाती हैं। लेकिन महिलाओं को हर मौसम में इसे खाना चाहिए। जिन महिलाओं की बॉडी की तासीर गर्म होती है, उन महिलाओं को अंजीर को भिगोकर खाना चाहिए। ऐसा करने से इसकी तासीर बदल जाती है। इस बारे में ज्‍यादा जानकारी पाने के लिए हमने शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्टिपल की डाइटिशियन सिमरन सैनी, सुजाता शेट्टी (Gympik’s Expert Nutritionist)और आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट अबरार मुल्‍तानी से बात की।

इसे जरूर पढ़ें: रोजाना सिर्फ 1 अंजीर खाने के कुछ ही दिनों में कब्‍ज होता है दूर

soaked anjeer benefits inside

एक्‍सपर्ट की राय

डाइटीशियन सिमरन सैनी का कहना है कि ''भीगे हुए अंजीर फाइबर से भरपूर होते हैं। अंजीर घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जिससे आपको लंबे समय तक भरे हुए होने का अहसास होता है और यह कब्ज से राहत दिलाता है। ये जरूरी विटामिन्‍स और मिनरल्‍स जैसे विटामिन ए, बी 1 और बी 2, मैंगनीज और पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और फास्फोरस से भरपूर होता है।'' 

 

 


 

soaked anjeer benefits INSIDE


आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट अबरार मुल्‍तानी के अनुसार, ''अंजीर में कॉपर, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। अंजीर में विटामिन ए, बी और सी होते है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाए जाते हैं।''

 

 

भीगी अंजीर खाने के फायदे

  • अंजीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल की बीमारियों की रोकथाम करते हैं। 
  • अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • अंजीर में पौटेशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

soaked anjeer benefits INSIDE

  • भीगे अंजीर को फाइबर का पावरहाउस माना जाता है। यह डाइजेशन को ठीक रखता है। इसे खाने से भूख से राहत मिलती है, दोबारा जल्दी भूख नही लगती हैऔर वेट लॉस में बहुत हेल्‍प मिलती है।
  • अंजीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है और यह नेचुरल औषधि की तरह काम करता है। वो महिलाएं जिन्हें काफी लंबे समय से कब्ज की समस्‍या है इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। ताजा और सूखे अंजीर दोनों ही कब्ज के इलाज के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  • रोजाना भीगी अंजीर खाने से आप एजिंग को भी रोक सकती हैं।

रोजाना 2 अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह इसके पानी को पी जाएं और अंजीर को चबाकर खाएं। अपने बच्‍चों को आप रोजाना 1 अंजीर खाने के लिए दे सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।