सावन में ये 5 जादुई पानी दूर करेंगे महिलाओं की कई परेशानियां, आप भी जरूर पिएं

सेहतमंद रहने का आसान तरीका एक्‍सपर्ट से जानें। वह 5 ऐसे पानी के बारे में बता रही हैं, जो महिलाओं की कब्ज की समस्‍या को दूर करते हैं, डाइजेशन को सही रखते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं। साथ ही, यह त्वचा व बालों को निखारने में भी मदद करते हैं। 
raisins water benefits for female

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल रखना अक्सर भूल जाते हैं, खासतौर पर महिलाएं घर और बाहर की दोहरी जिम्‍मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि खुद की सेहत को अक्‍सर नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी कई समस्‍याएं सताने लगती हैं। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक है, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पानी के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए वरदान हो सकते हैं। इसके बारे में हमें डाइट एक्‍सपर्ट रमिता कौर बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''क्या आप जानती हैं कि ये खास पानी को डाइट में शामिल करके आप कई हेल्‍थ बेनिफिट्स पा सकती हैं? इन "जादुई पानी" को न सिर्फ बनाना आसान हैं, बल्कि ये आपके शरीर को अंदर से पोषण देकर कई समस्याओं से लड़ते हैं। ये 5 तरह के कब्‍ ज को दूर करते हैं, डाइजेशन को सही रखते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, त्‍वचा और बालों की समस्याओं में भी सुधार कर सकते हैं।''

किशमिश का पानी (Raisins Water)

  • काली किशमिश का पानी आपके शरीर के लिए अद्भुत डिटॉक्सिफायर और एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है।

Raisins Water for women health

  • इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। साथ ही,डाइजेस्टिव सिस्‍टम को साफ करता है।
  • काली किशमिश में नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं, जो तुरंत एनर्जी देते हैं। सुबह खाली पेट इसे पीने से आप दिन-भर एनर्जी महसूस करेंगी और थकान दूर होगी
  • ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं। यह ब्‍लड को साफ करता है, जिससे त्वचा साफ और शाइनी दिखती है। इसे रेगुलर लेने से मुहांसे और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
रात को सोने से पहले 4-5 काली किशमिश को एक गिलास पानी में भिगो दें। अगले दिन सुबह, इस पानी को पिएं और भीगी हुई किशमिश को भी चबा-चबाकर खाएं।

इसे जरूर पढ़ें: सावन में खाएंगी यह पत्ता तो डॉक्टर की महंगी दवा से नहीं, फ्री में दूर होंगे 10 रोग

दालचीनी का पानी (Cinnamon Water)

  • दालचीनी सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक सुपरफूड है। इसका पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
  • यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है, जिससे ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह डायबिटीज या प्री-डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद है।
  • दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह भूख को भी कंट्रोल करता है और क्रेविंग को कम करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
  • यह शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है, जिससे भोजन तेजी से एनर्जी में बदलता है। अच्‍छा मेटाबॉलिज्‍म आपको एनर्जी से भरपूर महसूस कराता है और फैट को स्‍टोर होने से रोकता है।
एक चुटकी दालचीनी को एक कप पानी में डालें और 10 मिनट तक उबालें। फिर, इसे छान लें और गुनगुना होने पर घूंट-घूंट करके पिएं।

अदरक का पानी (Ginger Water)

  • अदरक एक शक्तिशाली जड़ है, जो डाइजेशन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। अदरक का पानी पेट से जुड़ी समस्‍याओं के लिए रामबाण उपाय माना जाता है।

ginger water for women health

  • इसमें जिंजरोल नाम का एक्टिव तत्‍व होता है, जो पाचन एंजाइमों को बढ़ाता है। यह भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी, अपच और ब्‍लोटिंग से राहत मिलती है।
  • अदरक का पानी प्रेग्‍नेंट महिलाओं की जी मिचलाने की समस्या को कम करता है।
  • जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि अदरक में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं, जिससे अर्थराइटिस और मसल्‍स के दर्द में भी आराम मिलता है।
एक इंच कदूकस किया हुआ अदरक लें। इसे एक कप पानी में डालें और 5-10 मिनट तक उबालें। फिर, इसे छान लें और गुनगुना होने पर धीरे-धीरे पिएं।

नींबू पानी (Lemon Water)

  • नींबू पानी सबसे आसान डिटॉक्‍स वॉटर है। यह विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हेल्‍थ के लिए जरूरी है।
  • नींबू पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट लॉस प्रोसेस में मदद करता है। गुनगुना पानी डाइजेशन को बढ़ाता है, जिससे वेट लॉस होता है।
  • इस पानी को पीने से यूरिन ज्‍यादा आता है, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। यह लिवर के काम को बढ़ाता है, जिससे शरीर की नेचुरल डिटॉक्‍स प्रोसेस सही होता है।
  • नींबू विटामिन-सी का सबसे अच्‍छा स्रोत है, जो इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है। रेगुलर लेने से आप कोल्‍ड-कफ और अन्‍य इंफेक्‍शन से बची रह सकती हैं।
आधे नींबू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में निचोड़ें। चाहें तो स्वाद के लिए एक चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। इसे तुरंत पिएं।

चावल का पानी (Rice Water)

  • चावल का पानी, जिसे माड़ भी कहते हैं। इसका इस्‍तेमाल सदियों से ब्‍यूटी और हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍याओं के लिए किया जाता रहा है। इसे लगाने और पीने दोनों कई फायदे हैं।

rice water for women health

  • चावल का पानी बालों को हेल्दी और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि, इस पानी में इनोसिटोल नाम का तत्‍व होता है।
  • अगर आपको यूटीआई की समस्‍या है, तो चावल का पानी पिएं। यह यूरिन के रास्‍ते से टॉक्सिंस और बैक्टीरिया को बाहर निकालता है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, जो यूटीआई को रोकने और ट्रीटमेंट के लिए जरूरी है।
  • इसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शरीर को एनर्जी हैं, खासकर जब आप बीमार या कमजोर महसूस कर रही हों।
आधा कप बिना पका चावल लेकर अच्छी तरह से धोएं। एक साफ बाउल में चावल डालें और इसमें 2-3 कप पानी मिलाएं। इसे 30 मिनट के लिए भिगो दें। फिर, चावल के पानी को एक साफ बाउल में छान लें।

इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं की 7 समस्‍याओं का 1 इलाज हो सकता है अजवाइन का पानी

इन 5 तरह के पानी को किचन में मौजूद चीजों से बनाया जा सकता है। इसे अपनी डाइट रूटीन में शामिल करके आप खुद को एनर्जी से भरपूर और हेल्‍दी महसूस कर सकती हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP