सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं ये 5 फूड्स

सर्दियों का मौसम आ चुका है, ठंड से बचने के लिए जहां आप गर्म कपड़े पहन रहे हैं वहीं आपको शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म करते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-26, 12:51 IST
image

ठंड ने दस्तक दे दी है और धीरे-धीरे तापमान गिरता चला जा रहा है। यहां तक की लोगों ने शॉल स्वेटर तक पहनना शुरू कर दिया है। गिरते तापमान से बचने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही जरूरी नहीं है। बल्कि आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने की भी उतनी ही जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसी डाइट लें, जिससे आपको अंदर से गर्माहट मिले। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शाकिर रहमान ने जानकारी दी है।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं ये 5 फूड्स

NUTS (2)

  • सर्दियों के मौसम में आपको ड्राई फ्रूट जरूर खाना चाहिए जैसे काजू, बादाम, अंजीर यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं, इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
  • सर्दियों के मौसम में आपको खजूर का भी सेवन करना चाहिए। यह भी शरीर को गर्म रखता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। पाचन शक्ति को भी मजबूत करते हैं। इससे आपको एनर्जी भी मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिस वजह से हिट पैदा होती रहती है।
  • सर्दियों के मौसम में आपको सफेद तिल का भी सेवन करना चाहिए। आप इसकी लड्डू बनाकर खा सकते हैं। इससे भी शरीर में गर्मी पैदा होती है। यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।
  • अदरक भी अपनी थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी के लिए जाना जाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इम्यूनिटी के बूस्ट करता है और इसमें कई सारे गुण होते हैं जैसे एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल। यह आपको संक्रमण से बचाने में मदद करता है। आप इसे चाय या काढ़े में डालकर इसका फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आजमाएं दादी मां का यह नुस्खा

JAGGERY KEEP BODY WARM

  • इसके अलावा आप सर्दियों के मौसम में गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं। गुड़ आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टी भी होते हैं जो आपके डाइजेशन को बूस्ट करते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाते हैं। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है ऐसे में आप इसका सेवन करके इसमें राहत पा सकते हैं।

एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए, वरना इससे फायदा की जगह नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-वेकेशन से आने के बाद महसूस हो रही है सुस्ती, इस ड्रिंक से करें डिटॉक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP