प्रेग्नेंसी के बाद झट से वेट लूज करना चाहती हैं? खाएं ये 5 चीजें

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं एक बार फिर से पहले जैसे शेप और आकार में आना चाहती हैं। ऐसे में ये 5 चीजें उनके लिए मददगार साबित हो सकती है। 
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-26, 13:41 IST
image

प्रेग्ननेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन हर महिला के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। महिलाएं जल्दी से जल्दी वजन घटाना चाहती है। महिलाएं चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी से पहले जैसे उनका शेप हुआ करता था ठीक वैसा ही आकार प्रसव के बाद भी हो जाए। लेकिन यह समझना जरूरी है कि प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है। ऐसे में, जल्दबाजी करने के बजाए सही पौष्टिक आहार अपनाना सबसे अच्छा तरीका है। हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वसा जलाने में मदद कर सकती हैं, जिससे आप स्वस्थ तरीके से वजन घटा सकती है। डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

वेट लूज करने के लिए किन चीजों का सेवन करें

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

मेथी दाना सिर्फ दूध बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि फैट बर्न करने के लिए भी है। यह इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। मेथी एक प्राकृतिक फैट बर्नर के रूप में काम करती है। रात को सोने से पहले एक चम्मच भीगे हुए मेथी दाना का पानी पीकर सोएं।

अदरक सिर्फ चाय का स्वाद नहीं बढ़ाती है, यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है और वसा जलाने की प्रक्रिया को बढ़ाने में अद्भुत काम करती है। इसमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जिसका मतलब है कि यह शरीर के अंदर गर्मी पैदा करती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इसे आप सुबह खाली पेट पानी में उबाल कर पी सकती हैं।

दालचीनी किचन का एक अहम मासा है। यह भी वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारने वाले गुण होते हैं, तो शरीर ग्लूकोज का बेहतर उपयोग करता है और फैट के रूप में कम स्टोर करता है। आप सुबह चाय या दूध में एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर लें।

यह भी पढ़ें-इन महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है हरा धनिया, डाइट से रखें दूर

foods to reduce postpartum weight

काली मिर्च में पाइपरिन नाम का एक यौगिक होता है, जो आपके शरीर की थर्मोजेनेसिस प्रक्रिया को बढ़ाता है। थर्मोजेनेसिस ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शरीर में गर्मी पैदा होती है और कैलोरी बर्न होती है। यहां तक की तक की आराम करते समय भी यह पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाती है।

सीवीड, इसका नाम आपने भले ही ना सुना हो या कम जानते हों, लेकिन यह पोषक तत्वों का एक पावर हाउस है। यह फैट स्टोरेज को कम करने, आं के स्वास्थ्य में सुधार करने और फैट मेटाबॉलिज्म का समर्थन करने में मदद करता है। इसमें आयोडीन भी होता है, जो थायराइड फंक्शन के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें-राजमा और छोले खाने से नहीं बनेगी पेट में गैस, अपना लीजिए कुछ आसान उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP