पानी हमारे लिए बेहद जरूरी है। हम सब जानते हैं कि बिना पानी के जीवन संभव नहीं है और जो लोग कम पानी पीते हैं, उनकी सेहत भी डामा डोल रहती है। इसलिए डॉक्टर हमेशा 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक ही बार में कितना भी पानी पी लें। क्या आपको मालूम है कि पानी पीने का सही समय भी उतना ही जरूरी है। सही समय पर पानी पीने से न सिर्फ शरीर के कार्यप्रणाली बेहतर होती है, बल्कि यह आपकी ऊर्जा, पाचन और मानसिक स्थिति को भी सुधरता है। आइए जानते हैं पानी पीने के पांच सबसे प्रभावी समय के बारे में। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट लवनीत बतरा ने जानकारी साझा की है।
पानी पाने का सबसे सही समय
सुबह का समय
रात भर आप जब नींद लेकर सुबह उठते हैं, तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीने से शरीर की आंतरिक अंगों को एक्टिव किया जा सकता है। इससे विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकलने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी ठीक होता है।
एक्सरसाइज से पहले
एक्सरसाइज करते हैं, तो एक्सरसाइज से पहले पानी जरूर पिएं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। हृदय गति जो है वह ठीक रहती है। यह शरीर को व्यायाम के लिए तैयार करता है और थकावट को कम करता है। कई बार एक्सरसाइज के दौरान इतना पसीना निकलता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में अगर आप पहले पानी पीते हैं, तो इसे कवर अप हो जाता है।
भोजन से पहले
भोजन से लगभग आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया सुचारू होता है। यह भोजन के अवशोषण में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है ।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है मिसकैरेज से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?
बीमार महसूस होने पर
जब कभी भी आपको ऐसा लगी कि आप बीमार महसूस कर रही हैं, शरीर में ऊर्जा नहीं है, तो फटाफट एक गिलास पानी पी लें। ऊर्जा का संचार होगा। इम्यूनिटी मजबूत होगी और यह थकावट को कम करने में मदद करेगा
थकान होने पर![water intake 5 time]()
दिन भर की थकान के बाद पानी की जरूर पिएं। इससे ताजगी आती है। मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। शरीर दोबारा से रिचार्ज होता है
यह भी पढ़ें-थायराइड से परेशान महिलाएं इन 10 चीजों से कर लें दोस्ती, आसानी से रिवर्स हो सकते हैं लक्षण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों