सावन में खाएंगी ये 4 सब्जियां तो हो जाएंगी बीमार, लगाने पड़ेंगे डॉक्टरों के चक्कर

सावन का महीना अपने साथ हरियाली और उत्सव का माहौल लेकर आता है, लेकिन इस दौरान कुछ खास सब्जियों से परहेज करना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। यहां 4 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया गया है, जिन्‍हें सावन में खाने से बचना चाहिए। 
vegetables to avoid in monsoon

सावन का महीना अपने साथ चारों ओर हरियाली और उत्सव का माहौल लेकर आता है। लेकिन, इस खूबसूरत मौसम में सेहत से जुड़ी कई छोटी-मोटी परेशानियां भी दस्तक देने लगती हैं। यही वजह है कि सावन के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानती हैं कि सावन के दौरान कुछ सब्जियों से परहेज करना आपकी सेहत के लिए बेहतर हो सकता है?

क्लिनिकल डाइटिशियन और पीसीओडी एक्सपर्ट काजल अग्रवाल का कहना है, "सावन में कुछ सब्जियों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये सेहत बिगाड़ सकती हैं। इन सब्जियों में पानी की मात्रा और दूषित होने का खतरा भी ज्‍यादा होता है। साथ ही, मानसून में डाइजेस्टिव सिस्‍टम धीमी पड़ जाती है, जिससे कुछ सब्जियां फायदे से ज्‍यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, सावन में हल्का खाएं, सात्विक रहें और अपने डाइजेस्टिव सिस्‍टम को धन्यवाद कहने का मौका दें।'' यहां उन 4 सब्जियों के बारे में बताया गया है, जिनसे सावन के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए।

सावन में पालक खाने से बचें

मानसून भले ही चारों ओर हरियाली ले आए, लेकिन इस मौसम में सभी हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती हैं। सावन के महीने में बारिश होने से नमी का लेवल बढ़ जाता है, जिससे पालक जैसी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया, फंगस और कीड़े पनपने का खतरा बढ़ जाता है। अगर पालक को ठीक से नहीं धोया या पकाया जाता है, तो यह फूड पॉइज़निंग, पेट में इंफेक्शन या डायरिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

can we eat spinach in rainy season

इसके अलावा, पालक में फाइबर की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। हालांकि, फाइबर आमतौर पर डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सावन के दौरान डाइजेस्टिव सिस्‍टम थोड़ा कमजोर हो जाता है। ऐसे में, ज्‍यादा फाइबर वाले फूड्स पचाने में मुश्किल हो सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी या ब्‍लोटिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, सावन में पालक से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है।

इसे जरूर पढ़ें: सावन में साग खाने की मनाही क्यों होती है, एक्सपर्ट से जानें

फूलगोभी से भी पेट हो सकता है खराब

सावन के महीने में फूलगोभी नहीं खाने की सलाह दी जाती है और इसके पीछे कई कारण हैं। पहला फूलगोभी क्रूसिफेरस सब्जियों की श्रेणी में आती है और इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब मानसून के दौरान पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। यह पेट में भारीपन या असुविधा महसूस करा सकती है।

avoid eating cauliflower in rainy season

मानसून में सब्जियों में नमी का लेवल काफी बढ़ जाता है, जिससे फूलगोभी में कीड़े या बैक्टीरिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। फूलगोभी की बनावट ऐसी होती है कि इसमें कीड़े आसानी से छिप सकते हैं, जिन्हें पूरी तरह से धोना या हटाना मुश्किल हो सकता है। इस मौसम में किसी भी तरह के इंफेक्‍शन से बचने के लिए फूलगोभी से परहेज करना ही समझदारी है।

बैंगन सेहत के लिए है नुकसानदायक

सावन के महीने में बैंगन नहीं खाने की सलाह दी जाती है, ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस मौसम में बारिश के कारण बैंगन में कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

avoid brinjal in sawan month

साथ ही, आयुर्वेद के अनुसार बैंगन पित्त दोष को बढ़ाता है। इससे अपच, गैस, खट्टी डकारें या ब्लोटिंग जैसी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सावन में नमी ज्‍यादा होने से बैक्टीरिया और फंगस भी पनपते हैं, जो बैंगन में मौजूद हो सकते हैं। इसे खाने से एलर्जी, त्वचा में लाल चकत्ते, सूजन या खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

मशरूम कर सकता है बीमार

मशरूम को भी सावन के महीने में खाने से मना किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, मशरूम को तामसिक भोजन माना जाता है। इस तरह का भोजन सुस्‍ती बढ़ता है और मन को अशांत कर सकता है। सावन का महीना आध्यात्मिक साधना और उपवास का होता है, जिसमें सात्विक आहार पर जोर दिया जाता है। इस तरह का आहार शुद्धता और मन की शांति को बढ़ाता है। इसमें मांसाहारी भोजन और मशरूम जैसी तामसिक चीजें शामिल नहीं होती हैं।

can we eat mushroom in rainy season

यह भी माना जाता है कि मशरूम अस्वच्छ वातावरण में उगते हैं। इससे बैक्टीरिया या फंगस होने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर मानसून की नमी में। इन्हें खाने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, सावन की धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी मान्यताओं को देखते हुए मशरूम से परहेज करना ही बेहतर है।

इसे जरूर पढ़ें: सिर्फ कढ़ी ही नहीं, सावन में बेसन और दही से बनी इन चीजों को खाने की मनाही क्‍यों होती है?

इन सब्जियों से परहेज करके आप सावन के महीने में भी हेल्‍दी और एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP