herzindagi
healthy habits to reduce digestive problems

पेट से जुड़ी सभी दिक्कतें होंगी कम, इन 5 आदतों को बनाएं रूटीन का हिस्सा

हेल्दी रहने के लिए, डाइजेस्टिव सिस्टम का सही होना बहुत जरूरी है। कुछ हेल्दी आदतें, पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे अपच, गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद करके, गट को हेल्दी रखती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-31, 19:48 IST

सेहतमंद रहने के लिए, खाने का ठीक से पचना बहुत जरूरी है। जब खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है, तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। कुछ लोगों का पेट भारी खाने या गलत खान-पान की वजह से खराब हो जाता है। वहीं, कुछ लोगों को आए दिन, पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं। जब डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी होती है, खाना ठीक से नहीं पचता है, तो इसके कारण, अपच, गैस, सिरदर्द, पेट फूलना और भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर खाना ठीक से नहीं पचता है, तो इसका असर वजन पर भी होता है और इससे शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है। हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए, आप एक्सपर्ट की बताई इन हेल्दी आदतों को अपनाएं। इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

खाने के साथ न पिएं पानी 

water with meal good or bad

कई लोगों को आदत होती है कि वे खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा करना गलत है। आयुर्वेद में भी, खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पीना डाइजेशन के लिए, सही नहीं माना गया है। इससे डाइजेस्टिव जूस और पेट का एसिड पतला होने लगता है और खाना सही से नहीं पचता है। आपको खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए।

मीठा कम खाएं

मीठा खाना न केवल वजन बढ़ाता है, बल्कि, रिफाइंड शुगर, डाइजेशन के लिए भी सही नहीं होती है। इससे पाचन पर बुरा असर होता है। मीठा अधिक खाने से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है। इसका असर भी गट हेल्थ पर होता है।

डाइट में शामिल करें प्रोबायोटिक्स

buttermilk for digestion

गट हेल्थ के लिए, प्रोबायोटिक्स बहुत जरूरी होते हैं। ये गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए, रोज कम से कम दो प्रोबायोटिक्स जैसे, छाछ, कांजी और फर्मेंटेड चीजों को खाएं।

हेल्दी डाइजेशन के लिए सुपरफूड

डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए, लहसुन, अदरक, दालचीनी और सौंफ जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये सभी चीजें, पाचन से जुड़ी दिक्कतों को कम करती हैं। गैस, पेट फूलना और एसिडिटी को कम करने के लिए, दिन में कम से कम एक बार ये चीजें खाएं। इससे खराब गट बैक्टीरिया भी कम होते हैं।

यह विडियो भी देखें

खाने को चबाकर खाएं

हेल्दी रहने के लिए, खाने को सही तरह से चबाकर खाएं। जब आप खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं या खाने को ठीक से नहीं चबाते हैं, तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को इसे ब्रेक करने और डाइजेस्ट करने में मुश्किल होती है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।

 

यह भी पढ़ें- सीने में जलन और बदहजमी दूर करने के लिए आजमाएं नानी मां का यह देसी नुस्खा

 

पेट से जुड़ी दिक्कतों कम करने के लिए, इन हेल्दी आदतों को अपनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।