
सावन का महीना भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। यह माह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी विशेष होता है। वर्षा ऋतु के इस पावन माह में खान-पान को लेकर कई परंपराएं और सावधानियां अपनाई जाती हैं। इन्हीं में से एक मान्यता यह है कि सावन में कढ़ी नहीं खानी चाहिए और न ही बेसन व दही से बनी अन्य चीजें। इसके पीछे केवल धार्मिक आस्था ही नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण भी मौजूद हैं। आइए, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि आखिर सावन में कढ़ी खाने से क्यों परहेज करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: मानसून के मौसम में न खाएं ये चीजें, तबियत हो सकती है खराब
आयुर्वेद के अनुसार, सावन का मौसम वात दोष को बढ़ाता है, क्योंकि इस दौरान वातावरण में ठंडक और नमी होती है। इस ऋतु में शरीर की अग्नि मंद हो जाती है, इसलिए आयुर्वेद ताजे और हल्के भोजन के सेवन को ही सही मानता है।
कढ़ी जैसे एसिडिक, भारी और अधिक मसालों वाले भोजन से वात और पित्त दोनों दोष असंतुलित हो सकते हैं। यह असंतुलन शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं। इसलिए, सावन में ऐसे भोजन से बचना चाहिए जो आपके पाचन तंत्र पर बोझ डाले और दोषों को बढ़ाए।

इसलिए, सावन के मौसम में कढ़ी और दही-बेसन से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हल्के, ताजे और आसानी से पचने वाला भोजन करें ताकि आप हेल्दी रह सकें और मौसमी बीमारियों से बचे रहें।
इसे जरूर पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार मानसून में सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 4 ड्रिंक्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।