हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो सुबह उठने के बाद आलस महसूस करते हैं। हर वक्त ऊर्जा की कमी लगी रहती है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम अपने सुबह की शुरुआत ठीक तरीके से नहीं करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम नाश्ते को नजरअंदाज करते हैं या अनहेल्दी विकल्पों की ओर रुख करते हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं, कि आपके दिन की शुरुआत कुछ नेचुरल चीजों से हो, तो यह आपके शरीर मन और पाचन तंत्र के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। हम आपको एक्सपर्ट के बताए उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाली पेट खाने से ना आप केवल उर्जावान महसूस करेंगी ,बल्कि आपकी त्वचा, हार्मोन और पाच क्रिया में भी सुधार होगा। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल जी से
हेल्दी रहने के लिए खाली पेट खाएं ये चार चीजें
View this post on Instagram
सुबह खाली पेट आपको कद्दू के छोटे-छोटे बीज जरूर खाने चाहिए। यह दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन पोषण का एक शक्तिशाली भंडार है। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के कार्य, तांत्रिक स्वास्थ्य और ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी है। यह तनाव कम करने और बेहतर नींद को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसमें जिंक होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। यह हेल्दी फैट का भी बेहतरीन स्रोत है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
सुबह खाली पेट आप बादाम, अखरोट, किशमिश का सेवन कर सकते हैं। बादाम और अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क के कार्य और याददाश्त के लिए बेहतरीन हैं। यह आपका दिन की शुरुआत मानसिक स्पष्टता के साथ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं। फाइबर होते हैं, जिसकी वजह से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है। अनहेल्दी क्रेविंग्स को दूर रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-काले चने रोज खाने से क्या होता है?एक्सपर्ट से जानें
अंजीर का सेवन जरूर करें। यह फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। खाली पेट अंजीर का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया सुचारू रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है।
जीरा पानी पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन बेहतर तरीके से टूटता है। इसका अवशोषण अच्छे से होता है। यह अपच, गैस और सूजन को कम करने में बेहद प्रभावी है। इससे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है और वजन प्रबंधन के लिए भी यह काफी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों