herzindagi
image

गर्मी में पेट हो जाता है कमजोर? ये 3 देसी प्रोबायोटिक्स बनाएंगे गट हेल्थ को सुपर स्ट्रॉन्ग

गर्मियों में तापमान में बदलाव का असर पेट पर जरूर पड़ता है। जरा सी लापरवाही के कारण फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी सहित और भी तरह की दिक्कत परेशान करने लगती है। हालांकि आप इन तीन प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करके पेट का ख्याल रख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-02, 18:03 IST

गर्मी का मौसम सहेत पर कई तरह से प्रहार करता है, खासकर हमारे पेट पर। तापमान में बदलाव, खानपान की आदतें और हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में आने की अधिक संभावना के कारण गर्मियों में पेट कंजोर पड़ जाता है। डिहाइड्रेशन, प्रोसेस्ड फूड का सेवन और फूड पॉइजनिंग का खतरा गट हेल्थ को बिगाड़ सकताहै। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप घर में कुछ देसी चीजों को डाइट में शामिल करके पेट को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। ये नेचुरल प्रोबायोटिक्स ,जो आपकी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। आइए जानते हैं,ऐसे ही 3 अद्भुत नेचुरल प्रोबायोटिक्स के बारे में Dr. Jatin Choudhary, celebrity physiotherapist and naturopathy expert जानकारी साझा कर रहे हैं।

ये 3 देसी प्रोबायोटिक्स बनाएंगे गट हेल्थ को सुपर स्ट्रॉन्ग

dahi in summer for probiotics

दही

एक्पर्ट बताते हैं कि दही को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। यह हर घर में आसानी से मिल जाता है और यह प्रोबायोटिक्स का एक पावरहाउस है। इसमें 250 से भी ज्यादा प्रकार के लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो हमारी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है,जो इसे हमारी रोजाना की डाइट का एक आदर्श हिस्सा बनाता है। इसे खाने से पेट को ठंडक मिलती है, आप इसे रायते, लस्सी या सीधे तौर पर भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-लंच के साथ प्याज में मिलाकर खाएं नींबू का रस, सेहत को मिलेंगे 10 बड़े फायदे

कांजी

beetroot kanji

कांजी को आप कैसे भूल सकते हैं। यह एक पारंपरिक पंजाबी फर्मेंटेड ड्रिक है जो गाजर और चुकंदर से बनाया जाता है। यह प्रोबायोटिक बैक्टीरिया से भरपूर होता है,जिसमें लगभग 1 मिलियन सीएफयू और 16 अलग अलग प्रकार के प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें विटामिन के, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशिम और मैंगनीज का भी एक समृद्ध स्रोत है। इससे ना सिर्फ आपका पेट अच्छा रहता है, बल्कि यह आपके शरीर को अन्य पोषक तत्व प्रदान करता है।

यह विडियो भी देखें

छाछ

chaas for probioticd

छाछ एक लोकप्रिय भारतीय ड्रिंक है, जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, खासकर कार्बोक्सिलिक एसिड और लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया। यह बहुत ही हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी12 से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। भोजन के बाद छाछ पीने से फायदा हो सकता है।

इसके अलाव गर्मियों में खूब पानी पिएं, ताजे फल खाएं,बासी या दूषित भोजन से बचें, मसालेदार खाना न खाएं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में इस तरह से खाएं खीरा, मिलेगा दोगुना फायदा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।