गर्मी में ठंडक और ताकत दोनों चाहिए? यह छाछ है परफेक्ट चॉइस

तपती गर्मी और उमस....उफ! ऐसा लगता है कि मानों शरीर में कुछ बचा ही नहीं। सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। मन करता है कि बस ठंडी ठंडी हवा खाएं और कुछ ऐसा पिएं, जो गले के अंदर जाते ही ताजगी दे दे और एनर्जी भी मिल जाए। अगर आप भी ऐसी ही किसी जादुई ड्रिंक की तलाश में हैं, तो आपको पीना चाहिए सत्तू वाली छाछ। यह छाछ कोई आम छाछ नहीं है, यह प्रोटीन और फाइबर का खजाना है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल जी से। इसे कैसे तैयार किया जाते है और इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
गर्मियों में पीएं यह खास छाछ, मिलेगी ताजगी
View this post on Instagram
सामग्री
- 2 चम्मच सत्तू
- हाई प्रोटीन दही
- आधा छोटा चम्मच सौंफ
- जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- पुदीने की पत्तियां
विधि
- एक मिक्सिंग जार में 2 बड़े चम्मच सत्तू डालें।
- इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच दही डालें।
- इसमें मिलाएं सौंफ, जीरा पाउडर और सेंधा नमक
- आखिर में इसमें डालें पुदीने की ताजी पत्तियां और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
- इसे अब एक गिलास में निकालें और आइस क्यूब डाल कर ठंडा ठंडा पिएं।
यह भी पढ़ें-जिद्दी से जिद्दी मोटापा भी होगा कम, शरीर के हर कोने का फैट बर्न करने के लिए घर पर करें ये 2 एक्सरसाइज
फायदे

- सत्तू एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और खनिजों से भरपूर होता है। यह आपको लंबे समय तक आपको भरा हुआ महसूस कराता है और पाचन में भी मदद करता है।
- दही में प्रोटीन होता है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को बनाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
- सौंफ पाचन के लिए अच्छा होता है और पुदीने की पत्तियां आपको ठंडक पहुंचाती हैं।
- कुल मिलाकर इस छाछ को पीने से आपको प्रोटीन मिलता है, पाचन अच्छा होता है, हाइड्रेशन मिलती है
- इसे सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच या शाम के नाश्ते के तौर पर पिया जाए तो आपको बहुत अच्छा महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।