उम्र के साथ डाइट में बदलाव बहुत जरूरी होते हैं। मेनोपॉज के बाद बढ़ती उम्र में महिलाओं को अक्सर कई बीमारियां परेशान करती हैं। इस समय पर शरीर भी पहले से कमजोर होने लगता है और मेनेपॉज के समय और इसके बाद हुए हार्मोनल बदलावों का असर भी महिलाओं के शरीर पर होता है। ऐसे में इसे मैनेज करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी हैं। अगर आपकी मां की उम्र 50 साल है या वह 50 की उम्र पार कर चुकी हैं, तो कुछ खास चीजों को आपको उनकी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स को आपको अपनी मां की डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आप 45 की उम्र के बाद ही उन्हें ये देना शुरू कर सकती हैं। इनमें फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं, जो मेनोपॉज के लक्षणों को कम करते हैं। फ्लैक्स सीड्स, या अलसी के बीज, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखते हैं। ये डाइजेशन, स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्निन होते हैं। ये बीज, बढ़ती उम्र में दिल की बीमारी के खतरे को भी कम करते हैं।
रागी का आटा
रागी का आटा कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। बढ़ती उम्र में आप इसे अपनी मां की डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे बोन लॉस नहीं होता है और बुढ़ापे में जोड़ों और हड्डियों में मजबूती बनी रहती है। रागी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करती है। रागी, बढ़ती उम्र में डाइजेशन को सुधारती है, डायबिटीज को कंट्रोल करती है और शरीर को डिटॉक्स करती है।
खजूर
खजूर को भी आपको अपनी मां की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। खजूर में कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में घुटनों का दर्द की वजह से चलना-फिरना हो गया है मुश्किल? नानी मां के बताए इस तेल से रोजाना कीजिए मालिश
50 की उम्र के बाद मां की डाइट में ये 3 फूड्स जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों